इंदौर में शुरू हुई डीजल की होम डिलीवरी सुविधा। व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर करें 200 लीटर तक डीजल। जानें कैसे काम करती है यह सुविधा और क्या हैं नियम।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
घर बैठे डीजल पहुंचाने की सुविधा इंदोर में शुरु की गई है। इससे व्यावसायिक जरूरतों के लिए पेट्रोल पंप तक दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी। स्विगी और जोमैटो की तर्ज पर डीजल की ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा शुरू हो गई है।
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की पहल पर सुखमणि पेट्रोल पंप से 'जिप फ्यूल' (Zip Fuel) सेवा शुरू की गई है। इस सेवा के जरिए शहर के बैंकों, अस्पतालों, शॉपिंग मॉल्स और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को डीजल की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। पिछले 3 दिनों में ही इस सेवा ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है।
WhatsApp नंबर: इस सेवा के लिए 8839818718 पर व्हाट्सएप पर 'Hii' लिखकर मैसेज करना होगा।
प्रोसेस: अपनी डिटेल भेजने के बाद आपको पेमेंट के लिए क्यूआर कोड (QR Code) और अन्य जानकारी दी जाएगी।
डिलीवरी: ऑर्डर मिलने के बाद अगले 4 घंटे के भीतर आपके बताए गए पते पर डीजल पहुंचा दिया जाएगा।
उपभोक्ताओं के भरोसे और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीजल की डिलीवरी 20 लीटर के विशेष कैन में की जाती है। डिलीवरी के साथ 5 लीटर का मापक भी दिया जाता है, ताकि उपभोक्ता खुद डीजल की मात्रा और गुणवत्ता की जांच कर सकें। एक 20 लीटर के कैन की कीमत 25 रुपए है। उपभोक्ता क्यूआर कोड (ऑनलाइन पेमेंट) या कैश ऑन डिलीवरी, दोनों विकल्पों का चयन कर सकते हैं।
पेट्रोलियम मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'पेट्रोल व विस्फोटक सुरक्षा संगठन' (PESO) के नियमों के अनुसार, डीजल को 20 लीटर की क्षमता वाले विशेष कैन में उपभोक्ता तक पहुंचाना वैध है। अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति और सुरक्षा मानकों को देखते हुए, एक बार में अधिकतम 200 लीटर डीजल की डिलीवरी की जा सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सुविधा केवल डीजल के लिए है। पेट्रोल अत्यंत ज्वलनशील होने के कारण उसे बोतल या खुले में बेचना या डिलीवरी करना पूरी तरह प्रतिबंधित है।
यह पहल न केवल समय की बचत करती है, बल्कि भीड़भाड़ से बचने और सुरक्षित ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी एक बड़ा कदम है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।