इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव गंजबासौदा रेलवे ट्रैक पर मिला। जानिए पूरी घटना और हत्याकांड से जुड़े 5 हैरान करने वाले खुलासे

इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के इंदौर में पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी (38) की निर्मम हत्या के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहे आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है।
गंजबासौदा और पवई के बीच रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 925 के पास एक क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि ट्रैक पर केवल धड़ पड़ा है और सिर गायब है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास करीब 6 किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सिर बरामद नहीं हो सका। शहर थाना टीआई संजय वेदिया के अनुसार, घटनास्थल से मिले दस्तावेजों और [Aadhaar Redacted] के आधार पर शव की पहचान उर्मिला के पति अखिलेश के रूप में होने की प्रबल संभावना है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आधिकारिक पुष्टि परिजनों द्वारा पहचान करने के बाद ही की जाएगी।
यह पूरी घटना 11 जुलाई को उस समय सामने आई जब उर्मिला के बच्चे स्कूल से घर लौटे। घर का दरवाजा खुला था और टीवी की आवाज बहुत तेज थी। अंदर जाने पर बच्चों ने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में पाया। उन्होंने तुरंत अपने नाना को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि अखिलेश ने बच्चों की चीख या मां की पुकार को पड़ोसियों तक पहुंचने से रोकने के लिए टीवी की आवाज 100 तक बढ़ा दी थी।
नियोजित हत्या: कत्ल के बाद आरोपी ने खुद को साफ किया, तिलक लगाया और फिर सीधे बच्चों के स्कूल पहुंचा। वहां उसने बच्चों को घर की चाबियां और एटीएम कार्ड देकर उन्हें मौसी के घर जाने को कहा और खुद फरार हो गया।
घातक हथियार: आरोपी ने हत्या के लिए ऑनलाइन एक विशेष 7-लेयर वाला मेडिकल नाइफ मंगवाया था, जिसका उपयोग गहरे ऑपरेशन के लिए किया जाता है। इसी से उर्मिला की गर्दन और चेहरे पर वार किए गए।
क्रूरता की पराकाष्ठा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है कि उर्मिला के जबड़े और चार दांत टूटे हुए थे। चेहरे को चाकुओं से गोद दिया गया था, जो आरोपी की हैवानियत को दर्शाता है।
सीसीटीवी से बचने की कोशिश: अखिलेश ने भागने के लिए बहुत ही सावधानी से 'ब्लाइंड स्पॉट' वाले रास्ते चुने ताकि पुलिस और कैमरों की नजर से बच सके।
उर्मिला की हत्या के बाद से ही अखिलेश फरार था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं और उस पर घोषित इनाम की राशि 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि घटना के बाद के आठ दिन उसने कहाँ बिताए और गंजबासौदा में उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। इंदौर पुलिस और अखिलेश के परिजन गंजबासौदा के लिए रवाना हो चुके हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।