सीधी में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की कमी और मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। संगठन ने स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी और मेडिकल कॉलेज के निर्माण में देरी के विरोध में जिला युवा कांग्रेस ने बुधवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान वहां उपस्थित भारी पुलिस बल ने युवा कांग्रेस के कार्यकतार्ओं को बैरिकेट्स लगाकर रोकने का प्रयास किया परंतु युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इतने अधिक जोश में थे की नारेबाजी करते हुए उन्होंने बैरीकेट्स लांघकर कलेक्ट्रेट की ओर अपना रुख किया, इस दौरान कलेक्ट्रेट के मेंन गेट पर इन युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का जोरदार प्रयोग पुलिस द्वारा किया गया, पर युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस के वरिष्ठ अन्य नेता इन इस वाटर कैनन से भीगते हुए भी अपना जंगी प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान वाटर कैनन की धार से कुछ कांग्रेसियों के घायल होने की भी खबर है। पूरे प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए शासन-प्रशासन से व्यवस्था में सुधार और मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेज करने की मांग की। प्रदर्शन में संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष करुण सिंह चौहान ने अध्यक्षता की।
मेडिकल कॉलेज निर्माण में तेजी लाने की मांग
युवा कांग्रेस ने सीधी मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। संगठन का कहना है कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण में तेजी लाने के साथ जिला अस्पताल और सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। युवा कांग्रेस ने इन मुद्दों पर ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से जूझ रहे जिलेवासियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प
कलेक्ट्रेट घेराव के माध्यम से युवा कांग्रेस ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। संगठन ने स्पष्ट किया कि अस्पतालों की अव्यवस्थाओं, चिकित्सकों की कमी और मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी जैसे सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। युवा कांग्रेस ने आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और मेडिकल कॉलेज निर्माण में तेजी लाने की मांग दोहराते हुए जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प जताया।
सैकड़ों युवा कार्यकर्ता प्रदर्शन में हुए शामिल
कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम में विक्रम सिंह चौहान, ओमकार सिंह कचुर्ली, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चुरहट कृष्णदेव सिंह 'केडी', विधानसभा अध्यक्ष धौहनी अभिषेक सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सिहावल सूर्या साहू, विधानसभा उपाध्यक्ष दिनकर सिंह, कोषाध्यक्ष अभिनव सिंह सहित ब्लॉक अध्यक्ष रमेश साहू, रोहित द्विवेदी, रमन सिंह, हर्षित शुक्ला, बिपिन सिंह और प्रकाश गुप्ता सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों युवा शामिल रहे।
अस्पतालों की अव्यवस्थाओं और डॉक्टरों की कमी पर उठाए सवाल
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार, जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त चिकित्सकों की नियुक्ति और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। संगठन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की कमी का सबसे ज्यादा खामियाजा आम जनता और जरूरतमंद मरीजों को भुगतना पड़ता है। समय पर इलाज और पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर की मूर्ति हटाने के विवाद में नया मोड़ आया है। प्रशासन द्वारा विशेष मशीनों से प्रतिमा की स्कैनिंग और रात की कार्रवाई पर स्थानीय पार्षदों ने सवाल उठाए हैं।
ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने सिर पर मूसली से कई वार किए। पढ़ें पूरी घटना और पुलिस जांच की विस्तृत रिपोर्ट।
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद की विस्तार से जानकारी। महिला रश्मि नागर सिंह चौहान ने 20 साल के रिश्ते और सांसद अनिता चौहान पर मानसिक प्रताड़ना के क्या आरोप लगाए हैं,
मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी रमेश थेटे को धोखाधड़ी और चेक बाउंस के मामले में नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। भोपाल कोर्ट द्वारा फरार घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। थेटे के खिलाफ दर्ज मामलों और गिरफ्तारी की पूरी जानकारी पढ़ें।
सीधी में जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की कमी और मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। संगठन ने स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग की।
पन्ना में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। ठेकेदार ने 25 लाख रुपये का लंबित बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान झड़प हुई और अभ्यर्थियों ने राष्ट्रगान गाया।
रीवा के करीब 10 करोड़ रुपये से बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नियमित अधिकारी का पद खाली है। सतना के अधिकारी को प्रभार सौंपा गया है। आठ आउटसोर्स कर्मचारी पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से परेशान हैं।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में कई डॉक्टरों को दोहरी और तिहरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अतिरिक्त प्रभार के कारण ओपीडी, वार्डों में उपस्थिति, मरीजों का इलाज और मेडिकल शिक्षा प्रभावित होने के आरोप सामने आए हैं।
सतना के हाटी मोड़ पर दुर्घटनाओं की आशंका के चलते प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ। मां-बेटी पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ, बिजली चोरी पर भी कार्रवाई जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह