IPL के 19वें सीजन में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन के बीच राजस्थान रॉयल्स विवादों में घिर गई है। एक एक्टिविस्ट ने 15 साल के खिलाड़ी से क्रिकेट खिलाने को बाल मजदूरी बताया है।

वैभव सूर्यवंशी
आईपीएल के 19वें सीजन में बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा रहे हैं. जहाँ एक ओर उनके प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स (RR) प्लेऑफ के करीब पहुँच गई है, वहीं दूसरी ओर एक अजीबोगरीब कानूनी विवाद ने फ्रेंचाइजी की चिंता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें राजस्थान रॉयल्स पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
वायरल वीडियो में कर्नाटक का एक सामाजिक कार्यकर्ता राजस्थान रॉयल्स पर 15 साल के बच्चे से 'बाल मजदूरी' कराने का आरोप लगाता नजर आ रहा है. एक्टिविस्ट का तर्क है कि वैभव की उम्र अभी स्कूल जाने और पढ़ाई करने की है. उसने मांग की है कि इस मामले में पुलिस केस होना चाहिए और लेबर कमिश्नर को इस पर संज्ञान लेना चाहिए. हालांकि, इस वायरल दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
सोशल एक्टिविस्ट ने वैभव को क्रिकेट के बजाय अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है. उसका मानना है कि इतनी कम उम्र में पेशेवर क्रिकेट के अत्यधिक दबाव में डालना सही नहीं है. यह विवाद ऐसे समय में आया है जब वैभव की वजह से राजस्थान रॉयल्स की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है.
विवादों के बीच 15 वर्षीय वैभव का बल्ला मैदान पर आग उगल रहा है. उनके मौजूदा सीजन के आंकड़े किसी भी दिग्गज बल्लेबाज को मात देने के लिए काफी हैं। वैभव ने अब तक 10 मैचों में शिरकत की है। 10 पारियों में शानदार 404 रन बनाए हैं। वैभव 40.40 की औसत से रन बना रहे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 237.64 का है, जो बेहद विस्फोटक है.। इस सीजन में उन्होंने 103 रनों की एक शानदार शतकीय पारी भी खेली है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।
जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के शुक्रवार का दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा, जहां सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में देश को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया।
एशियाई खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वुशु खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।
एशियन गेम्स के चौथे दिन आज भारत ने पुरुषों की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है। अनंत जीत सिंह नारूका, मीराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की भारतीय टीम ने पदक अपने नाम किया। अनंत जीत ने व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है।
भारत और जापान के बीच खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 2 रनों से शानदार जीत दर्ज की। अंतिम गेंद पर जापान को जीत के लिए 4 रन चाहिए थे।
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रनों से करारी शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। स्मृति मंधाना और ऋचा घोष की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह