अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में होने वाली शांति वार्ता अचानक रद्द। लेबनान में जारी सैन्य हमलों और इजरायली मंत्री इतामार बेन गवीर के विवादित बयान के बाद क्षेत्र में तनाव चरम पर। जानें पूरी घटना।

अमेरिका। स्टार समाचार वेब
फ्रांस में अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद, स्विट्जरलैंड में आगे की विस्तृत चर्चा होनी थी। हालांकि, यह महत्वपूर्ण बैठक अचानक रद्द कर दी गई है। अमेरिकी मीडिया 'एक्सियोस' की रिपोर्ट के अनुसार, इस बैठक के रद्द होने के पीछे लेबनान में इजरायल द्वारा जारी सैन्य हमलों को एक प्रमुख कारण माना जा रहा है, जिसने कूटनीतिक माहौल को अनिश्चित बना दिया है।
लेबनान और इजरायल में बढ़ती मौतें
क्षेत्र में सैन्य संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार को हुए इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई है। दूसरी ओर, हिजबुल्लाह की जवाबी कार्रवाई में भी इजरायल को बड़ा नुकसान हुआ है। हिजबुल्लाह के हमलों में एक टैंक बटालियन कमांडर समेत 4 इजरायली सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिससे स्थिति और अधिक विस्फोटक हो गई है।
पूरा लेबनान जलना चाहिए : इजरायल
तनाव के बीच, इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गवीर का एक बेहद विवादास्पद और आक्रामक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि "पूरा लेबनान जलना चाहिए।" बेन गवीर ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आग्रह किया है कि हर इजरायली मां के आंसुओं का बदला लेने के लिए, एक हजार लेबनानी मांओं को रोना चाहिए। यह बयान क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के बीच कूटनीतिक प्रयासों के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और परमाणु वार्ता शुरू करने के लिए 7 दिवसीय योजना का प्रस्ताव रखा है।
व्यापार, तकनीक और रणनीतिक मतभेदों के बीच अमेरिका और चीन के रिश्तों में एक सकारात्मक नरमी देखने को मिली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस में बेहद गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। इस अवसर पर ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का राजकीय स्वागत किया ।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दशकों पुराना प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जानिए इस भव्य स्वागत के कूटनीतिक और आर्थिक मायने।
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन और मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों के बीच चल रही तनातनी में अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है। एक अमेरिकी संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को निर्देश दिया है कि वह सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको के पत्रकारों का व्हाइट हाउस प्रवेश तुरंत बहाल करे।
न्यूयॉर्क में UN जनरल असेंबली के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थों के जरिए करीब 3 घंटे बातचीत हुई। डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी और ईरान की शर्तों के साथ पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान भारत और V4 देशों की पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई। स्लोवाकिया ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट की चेतावनी, ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन इस सप्ताह हो सकता है बंद। डॉलर सिस्टम से बाहर करने की धमकी और वैश्विक असर
व्हाइट हाउस ने 24 घंटे का स्ट्रीमिंग चैनल 'TRUMP TV' लॉन्च किया है। दूसरी ओर, मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ सीएनएन और पोलिटिको ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि इटली के स्कूलों में जल्द ही बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर सैकड़ों ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह चुनाव यूक्रेन युद्ध की नीतियों की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।