सतना जिले में जलजीवन मिशन योजना बदहाल है। मझगवां और बिरसिंहपुर-कोटर क्षेत्र के गांवों में पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। कई ग्रामीण अब भी कुंए और तालाब पर निर्भर हैं। ठेकेदारों की लापरवाही से सड़कें खराब हुईं और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होकर बेकार पड़ी हैं। लाखों खर्च के बावजूद ग्रामीणों को पीने का स्वच्छ पानी नसीब नहीं हो रहा।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जलजीवन मिशन योजना के जरिए घर घर पानी पहुंचाने की योजना जिले में पनाह मांग रही है। ठेका कंपनी की मनमानी से जहां ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को तबाह कर दिया गया है वहीं कई इलाकों में पाइप लाइन बिछा कर कनेक्शन देने के बाद पानी की आपूर्ति ही करना भूल गए हैं। जिस प्रकार से जिले में नल जल योजना का काम कराया जा रहा है और ठेका कंपनी की मनमानी को संरक्षण दिया गया है उससे यह सवाल जेहनमें कौंधने लगा है कि यह योजना सरकार ने ठेकेदारों के लिए बनाई है या फिर आम जनता के लिए?
सर्वाधिक धांधली मझगवां क्षेत्र में
नल-जल योजना के तहत सर्वाधिक धांधली के मामले मझगवां क्षेत्र में सामने आ रहे हैं। यहां कई ग्राम पंचायतों में नल जल योजना का काम पटरी से उतरा हुआ है। यहां तक कि ब्लाक मुख्यालय में ही नल जल योजना के तहत दिए कनेक्शनों में पानी आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की जा सकी है, तो कई गांवों में नल जल योजना के चक्कर में पुरानी पेयजल व्यवस्था को भी किनारे लगा दिया और अब नई योजना से पानी देने में प्रशासन विफलता का सामना करना पड़ रहा है। मुरली टोला में तो हालात और खराब हैं। तकरीबन 200 की आबादी एक कुंए पर निर्भर है, जिसका पानी प्रदूषित नजर आता है। यहां योजना की झलक न पहुंचने के कारण पूरा गांव एक कुंए का पानी पी रहा है। ग्रामीणों को इस बात की आशंका है कि वे प्रदूषित पानी का उपयोग कर कहीं गंभीर रूप से बीमार न पड़ जायं लेकिन वे असहाय हैं क्योंकि उनके पास पेयजल का कोई इंतजाम नहीं है। चुनाव के दौरान गांव को सिंगापुर जैसी सुविधाओं से लैस करने का दम भरने वाले न तो जनप्रतिनिधियों का पता है और न ही प्रशासनिक अमला मुरली टोला के वाशिंदों की तकलीफों का कोई हल निकाल पाया है। मझगवां क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक व राजनीतिक सजगता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाटिन , डांड़िन टोला में पेयजल व्यवस्था के लिए किए गए इंतजामों पर केवल एक नाली निर्माण ने ग1हण लगा दिया। बताया जाता है कि आदिवासी बाहुल्य इस गांव में पहले एक 15 सौ लीटर का चबूतरा टैंक बनाकर एक इंच की प्लास्टिक की पाइपलाइन बिछाई गई थी। हालंकि पाइपलाइन बेहद कमजोर थी बावजूद इसके उसमें दो सार्वजनिक कनेक्शन गांव के दो छोरों पर देकर पानी का इंतजाम किया गया था। बताया जाता है कि महीनों पूर्व यहां एक नाली बनी जिसमें पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और जलापूर्ति ठप हो गई। महीनों से जलापूर्ति ठप होने से चबूतरा टैंक व पाइपलाइन भी धीरे-धीरे खत्म हो रही है लेकिन जिम्मेदार बेफिक्र बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चंद रूपए में पाइपलाइन की मरम्मत करा पानी की आपूर्ति सुचारू की जा सकती थी लेकिन जिम्मेदारों ने इसमें रूचि नहीं दिखाई नतीजतन लाखों रूपए फूंककर किए गए पानी के इंतजाम केवल दिखावे के रह गए हैं।
बिरसिंहपुर- कोटर क्षेत्र में बेपटरी है योजना
नल-जल योजना के कामों में यूं तो पूरे जिले में धांधली हुई है जिसकी एक बानगी देखना है तो कोटर व मझगवां क्षेत्र के गांवों में इस योजना का दंश भोग रहे गांवो में देखा जा सकता है। कोटर नगर परिषद क्षेत्र में तो लंबे समय तक ठेका कंपनी द्वारा खोदकर फेंकी गई सड़क की तकलीफ लोगों ने झेली है। इसी क्षेत्र के लखनवाह गांव में तो बिछी पाइप लाइन व बिना जल के टपकते नल नल जल योजना का माखौल उड़ा रहे हें। ग्रामीण बताते हैं कि नल कनेक्शन करने के बाद घर-घर पानी पहुंचाना ठेकेदार भूल गए हैं। अब तो बिना पानी प्रवाहित हुए ही कई जगहों पर पाइप लाइन व नल की टोटियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इसी प्रकार गैबीनाथ धाम में भी नल जल योजना के तहत सड़के खुदने से ग्रामीणों ने परेशानी का सामना किया । कई महीनें तक तकलीफ झेलने के बाद भी बिरसिंहपुर क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है। ऐसा ही गांव हैं जहां के ग्रामीण पानी के लिए कई किलोमीटर का चक्कर काट रहे हैं।
हम क्या करें। हमें सुबह उठते ही पानी के इंतजाम के लिए दूर तक जाना पड़ता है। यहां पेयजल आपूर्ति कई मांह से नहीं हुई है।घर की महिलाएं व बच्चे तक पानी ढोते हैं तब निस्तार होता है।
दंतकुमार मवासी, ग्रामीण
कैसी घर-घर से जल पहुंचाने की योजना। यहां तो दूर तक पैदल चले बिना पानी नसीब नहीं है। भरी बरसात में गांव की महिलाएं सिर में पानी से भरी बाल्टी लेकर चलती हैं तब हमें पानी मिल पाता है।
लाला मवासी, ग्रामीण


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।