छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्नी ने पति संतोष भगत की हत्या कर शव को मैरून रंग के सूटकेस में छिपा दिया और मौके से फरार हो गई। 8 नवंबर को विवाद के बाद हुई हत्या, आरोपी पत्नी मंगरिता भगत की तलाश में पुलिस टीम मुंबई भेजी गई है।

हाइलाइट्स
जशपुर. स्टार समाचार वेब
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के भिंजपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी पर अपने पति की हत्या कर शव को सूटकेस में छिपाने का आरोप लगा है। हत्या के बाद आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है।
मृतक की पहचान 43 वर्षीय संतोष भगत के रूप में हुई है। पुलिस को यह शव उनके घर में रखे एक मैरून रंग के सूटकेस से बरामद हुआ। शव को छिपाने के लिए सूटकेस को कंबल से ढंका गया था। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतक के भाई विनोद मिंज को घर से बदबू आने लगी। विनोद मिंज ने ग्रामीणों के साथ मिलकर घर की तलाशी ली, जिसके बाद सूटकेस में शव मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विनोद मिंज की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। विनोद ने पुलिस को बताया कि मृतक संतोष भगत उसका छोटा भाई है। मृतक की पत्नी, मंगरिता भगत, रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहती थी और कुछ ही दिन पहले भिंजपुर लौटी थी। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि 8 नवंबर को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था।आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के दौरान आरोपी पत्नी ने पति संतोष भगत की हत्या कर दी होगी। घटना के समय मृतक की बेटी अपने मोबाइल पर माता-पिता के बीच हो रहे विवाद को सुन रही थी, हालांकि उसे हत्या की भनक नहीं लग पाई थी।
विनोद मिंज की शिकायत पर आरोपी पत्नी मंगरिता भगत के विरुद्ध बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फरार आरोपित महिला के पकड़े जाने के बाद ही कारण पता चल पाएगा। आरोपी पत्नी के मुंबई भागने की आशंका को देखते हुए, जशपुर पुलिस की एक टीम को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए सिलसिलेवार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बीच पार्टी के बड़े नेताओं को राहत मिल गई है। सीजेपी के लीडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को 23 घंटे की हिरासत के बाद रविवार सुबह रिहा कर दिया गया।
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे से जुड़े आगजनी मामले में आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने अन्य 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी खबर।
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया। इस पर क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने नाराजगी जताते हुए इसे 'अघोषित इमरजेंसी' बताया और पदयात्रा की चेतावनी दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने भारी कार्रवाई की। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, तुषार गांधी और मनीष सिसोदिया समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।