झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा धांधली के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी। सरकार और छात्रों की दूसरे दौर की बैठक बेनतीजा रही।

रांची। स्टार समाचार वेब
झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को अपने 15वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस बीच, समाधान निकालने के लिए शनिवार को छात्रों के प्रतिनिधिमंडल और सरकार के मंत्रियों के बीच दूसरे दौर की करीब एक घंटे तक उच्चस्तरीय बैठक हुई। हालांकि, लंबी चर्चा के बावजूद इस बैठक में किसी भी तरह की ठोस सहमति नहीं बन पाई है।
विवाद को शांत करने के प्रयासों के तहत राज्य सरकार ने छात्रों और स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगने के लिए एक विशेष ईमेल आईडी (Jpsc.jssc.feedback@gmail.com) और फीडबैक नंबर जारी किया है। कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्पष्ट किया है कि सरकार छात्रों के विभिन्न समूहों और सभी संबंधित पक्षों से लगातार मिल रही है। तमाम सुझावों और पक्षों की समीक्षा के बाद ही इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सरकार की ओर से गठित प्रतिनिधिमंडल में मंत्री चमरा लिंडा, सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडे सिंह और संजय यादव शामिल थे।
शुक्रवार रात और शनिवार को हुई बैठकों के बाद भी छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। छात्र नेताओं का कहना है कि अब सिर्फ मौखिक आश्वासनों से काम नहीं चलेगा। छात्रों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि 9 अगस्त तक जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़ी सभी मांगों पर ठोस फैसला लेकर उन्हें पूरा किया जाए। यदि इस समयावधि में कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त को विशाल विधानसभा घेराव किया जाएगा।
'जेएसएससी-जेपीएससी रिफॉर्म मंच' ने राज्यभर के छात्रों और अभिभावकों से भारी संख्या में रांची पहुंचने की अपील की है। आंदोलनकारियों का दावा है कि प्रशासन उन्हें रोकने का प्रयास कर रहा है, जिसके तहत हजारीबाग में पहले ही 10 बसों को रोक दिए जाने की सूचना है। इसे देखते हुए छात्रों से 8 और 9 अगस्त को ही रांची पहुंचने का आह्वान किया गया है। दूसरी ओर, शनिवार को एबीवीपी (ABVP) कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया।
परीक्षा रद्द करने और पूरी प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर वर्तमान में 6 छात्र आमरण अनशन पर बैठे हैं, जिससे प्रशासनिक हलचल और तेज हो गई है। इसके साथ ही, यह पूरा मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच चुका है, जहाँ एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा इस संबंध में जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है। आंदोलन के और अधिक उग्र होने की संभावना को देखते हुए राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर सरगर्मी काफी बढ़ गई है।
देश में नक्सलियों के खात्मे की घोषणा सात महीने बाद दो राज्यों के लिए सिरदर्द बन नक्सली अंतत: गिरफ्तार कर लिया गया। यह सफलता महाराष्ट्र एटीएस की खाते में आई है। दरअसल, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।
रूस में बना भारतीय वायु सेना का एक परिवहन विमान लद्दाख के न्योमा एयर बेस पर सफलतापूर्वक उतरा। वायु सेना के अनुसार, यह दुनिया भर में इस विमान द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई वाली लैंडिंग है। यह एयरबेस लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।
पटना के मनेर (शेरपुर गंगा घाट) के पास तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में 3 पेशेवर अपराधी मारे गए। मनेर SHO भी घायल हुए। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया 5 घंटे हंगामा और पथराव।
राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के उस ऐलान पर सवाल उठाए हैं जिसमें पंचायती राज योजनाओं के लिए आधार की जगह वोटर आईडी के इस्तेमाल की बात कही गई है। इसे उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश करार दिया है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश पर एक्स (Twitter) पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने साफ कहा कि राजनीतिक सुविधा के लिए न्यायिक स्वतंत्रता से समझौता नहीं हो सकता।
पंजाब के राजपुरा पास अमृतसर से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की पैंट्री कार और चार बोगियों में अचानक आग लग गई। यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
फ्रांसीसी नौसेना के राफेल मरीन फाइटर जेट ने INS विक्रांत पर पहली सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। जानिए CATOBAR और STOBAR तकनीक से जुड़ी इस ट्रायल की पूरी जानकारी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास एक ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। चॉपर में 6 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पढ़िए पूरी खबर।
दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों, डीजल बसों और बिना PUCC गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जानें नियम और राहत की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह