राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने झीरम घाटी हत्याकांड के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। जानिए 2013 के इस बड़े नक्सली हमले और अदालत के फैसले से जुड़ी पूरी जानकारी।

जगदलपुर: स्टार समाचार वेब
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने देश को झकझोर देने वाले बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंड (फांसी की सजा) की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने पिछले दिनों 5 सितंबर को इन सभी अभियुक्तों को दोषी करार दिया था।
अदालत द्वारा सजा पाए सभी 10 माओवादी—प्रमिला मोडियाम, सुमित्रा पुनेम, मुक्का मांडवी, मड़कामी देवा, कोसा कवासी, आयत मरकाम, बंजामी सेना, चैतू लेकाम, जोगा मड़कामी और महादेव नागा—वर्तमान में केंद्रीय कारागार में बंद हैं।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया और सुनवाई चली थी, जिनमें से सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो चुकी है। एनआइए (NIA) ने इस मामले में वर्ष 2015 में लगभग 1000 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट कोर्ट में पेश की थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में कुल 101 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे, जिसके आधार पर यह कड़ा फैसला लिया गया है।
तारीख 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से करीब 42 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर दरभा की झीरम घाटी में माओवादियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर घात लगाकर एक बेहद खूनी हमला किया था।
इस भीषण नक्सली हमले में कई दिग्गज नेता और सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे:
पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा
तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंद कुमार पटेल
नंद कुमार पटेल के बेटे दिनेश पटेल
दिग्गज नेता विद्याचरण शुक्ल
पूर्व विधायक उदय मुदलियार और योगेंद्र शर्मा
इस दर्दनाक घटना में कांग्रेस नेताओं, सुरक्षा बल के जवानों और आम नागरिकों को मिलाकर कुल 32 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 38 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
लोक अभियोजन और बचाव पक्ष दोनों के अधिवक्ताओं के अनुसार, इस सनसनीखेज मामले में जिन अति गंभीर धाराओं के तहत एनआइए की विशेष अदालत ने अभियुक्तों को दोषी ठहराया है, उनमें न्यूनतम आजीवन कारावास से लेकर अधिकतम मृत्युदंड तक का कानूनी प्रावधान है। इसी आधार पर विचार करने के बाद अदालत ने सभी 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।
पटना के मनेर (शेरपुर गंगा घाट) के पास तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में 3 पेशेवर अपराधी मारे गए। मनेर SHO भी घायल हुए। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया 5 घंटे हंगामा और पथराव।
राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के उस ऐलान पर सवाल उठाए हैं जिसमें पंचायती राज योजनाओं के लिए आधार की जगह वोटर आईडी के इस्तेमाल की बात कही गई है। इसे उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश करार दिया है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश पर एक्स (Twitter) पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने साफ कहा कि राजनीतिक सुविधा के लिए न्यायिक स्वतंत्रता से समझौता नहीं हो सकता।
पंजाब के राजपुरा पास अमृतसर से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की पैंट्री कार और चार बोगियों में अचानक आग लग गई। यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
फ्रांसीसी नौसेना के राफेल मरीन फाइटर जेट ने INS विक्रांत पर पहली सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। जानिए CATOBAR और STOBAR तकनीक से जुड़ी इस ट्रायल की पूरी जानकारी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास एक ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। चॉपर में 6 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पढ़िए पूरी खबर।
दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों, डीजल बसों और बिना PUCC गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जानें नियम और राहत की पूरी जानकारी।
बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिग्गज उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का दिल्ली में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे आरके सिन्हा लंबे समय से अस्वस्थ थे।
सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर और अनंत सिंह की प्रतिक्रिया।