कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा' के फ्लॉप होने पर अभिनेता ने अपनी फीस में 15 करोड़ की कटौती की है। जानें क्यों लिया कार्तिक ने यह बड़ा फैसला।

एंटरटेंमेंट डेस्क. स्टार समाचार वेब
बॉलीवुड के 'शहजादा' कहे जाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे न केवल एक बेहतरीन कलाकार हैं, बल्कि एक जिम्मेदार प्रोफेशनल भी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म की असफलता को देखते हुए कार्तिक ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसकी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सराहना हो रही है।

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की केमिस्ट्री पर्दे पर वो कमाल नहीं दिखा सकी जिसकी उम्मीद की जा रही थी। फिल्म के फ्लॉप होने से मेकर्स को भारी वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में कार्तिक आर्यन ने फिल्ममेकर्स का साथ देते हुए अपनी तय फीस में से 15 करोड़ रुपये कम करने का साहसी फैसला लिया।
बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि कार्तिक का मानना है कि यदि कलाकार फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हैं, तो उन्हें उसकी विफलता की जिम्मेदारी में भी साझेदार होना चाहिए। इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि लंबे समय तक टिकने के लिए केवल हिट फिल्में ही काफी नहीं होतीं, बल्कि मुश्किल वक्त में प्रोड्यूसर्स के साथ खड़े रहना भी जरूरी है। कार्तिक के इस कदम ने न केवल धर्मा प्रोडक्शंस के वित्तीय बोझ को कम किया है, बल्कि उनके और प्रोडक्शन हाउस के बीच रिश्तों को और मजबूती दी है।
यह पहली बार नहीं है जब कार्तिक ने किसी फिल्म के लिए अपनी फीस कुर्बान की हो। इससे पहले जब उनकी फिल्म 'शहजादा' बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही थी, तब भी उन्होंने प्रोड्यूसर्स पर दबाव कम करने के लिए अपनी फीस का एक बड़ा हिस्सा छोड़ दिया था। कार्तिक की यह कार्यशैली आज के दौर के अन्य अभिनेताओं के लिए एक मिसाल पेश करती है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर सैफ अली खान ने खुद मिट्टी से इको-फ्रेंडली बप्पा तैयार किए। करीना कपूर ने सैफ और छोटे बेटे जेह की मिट्टी की मूर्ति बनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अपने 'I am a Rockstar, Baby!' अंदाज से सलमान खान को भी अपना फैन बना लिया है। जानिए शो के लेटेस्ट अपडेट और वायरल मीम्स के बारे में।
हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।
बिग बॉस सीजन 20 के सेट पर सलमान खान का नया अंदाज देखने को मिला। काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान ने कैमरे के सामने आ रहे लोगों और पैपराजी पर अपनी नाराजगी जताई।
फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स आफिस कलेक्शन 80 करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पांच दिन बाद यह फिल्म सरहद पार पहुंच जाएगी। इसकी वर्ल्डवाइड रिलीज का एलान हो चुका है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अब तक 83.76 करोड़ कमा लिए हैं।
दावा किया जा रहा है कि अभिनेता अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ ने विमल के एक ऐड से उनके जुड़ाव को लेकर चल रहे विवाद पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन को अपने जवाब दे दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जवाबों के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह मामला कानूनी पचड़ों में है।
फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 54 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसके बाद इसके सीक्वेल (Hanuman Ansh 2) पर काम शुरू हो गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह