मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सनसनीखेज वारदात! नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक को दिनदहाड़े 5-6 गोलियां मारीं। वारदात CCTV में कैद, पुलिस ने घेराबंदी शुरू की।

कटनी में बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या(घटना स्थल))
कटनी. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मंगलवार की सुबह उस समय अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े बजरंग दल के पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह सनसनीखेज वारदात कैमोर थाना क्षेत्र के एसीसी गेस्ट हाउस के पास बड़ौदा बैंक के समीप हुई।
दिनदहाड़े बरसाई गईं 5-6 गोलियां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 से 11 बजे के बीच नीलेश रजक बड़ौदा बैंक के पास खड़े थे, तभी एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने बिना किसी देरी के रजक पर एक के बाद एक लगभग पाँच से छह राउंड गोलियां चलाईं। नीलेश रजक के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।
गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें तत्काल विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना, पुलिस की घेराबंदी
वारदात की सूचना मिलते ही कैमोर थाना पुलिस और जिले के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी है और जिले की सभी सीमाओं पर नाकेबंदी (चेकपोस्ट) लगाई गई है। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के खाली खोखे और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त किए हैं।
इलाके में दहशत, हत्या के कारणों पर सस्पेंस
दिवंगत नीलेश रजक बजरंग दल के एक सक्रिय सदस्य थे और गौ सेवा के कार्यों से गहराई से जुड़े हुए थे। दिनदहाड़े हुई उनकी इस नृशंस हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
फिलहाल, पुलिस को हत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हत्या के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।
अपडेट....
कटनी में पूर्व बजरंग दल गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज की। प्रिंस जोसेफ और अकरम के नाम आए सामने, दबिश के दौरान प्रिंस के पिता ने फांसी लगा ली, जिससे इलाके में तनाव है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के जहांगीराबाद में रविवार तड़के गोवंश काटे जाने की सूचना से तनाव फैल गया। बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
भोपाल के भदभदा चौराहे पर रैपिडो बाइक से ऑफिस जा रही ट्रेनी पत्रकार सपना कुमारी की डंपर से कुचलकर मौत। कट मारने के बाद असंतुलित होकर गिरी थीं सड़क पर।
मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी विभागों में नियमित पदों पर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं मार्च 2027 तक समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर प्रदेश के करीब 2 से 2.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट गहरा गया है। पढ़ें पूरी खबर और नए भर्ती नियम।
वन विकास निगम लामता परियोजना मंडल बालाघाट के परियोजना परिक्षेत्र वारासिवनी अंतर्गत कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। घटना दरमियानी रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
लोकायुक्त पुलिस ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के पचमढ़ी और छिंदवाड़ा स्थित आवासों पर छापा मारा। तलाशी में 2.5 किलो सोना, 26 लाख नकद, दो होटल-रिसॉर्ट और जमीन के 28 दस्तावेजों समेत 7.60 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
इंदौर नगर निगम ने 10 साल की सेवा पूरी कर चुके दैनिक वेतनभोगी और सफाई कर्मचारियों को विनियमित (नियमित) करने का संकल्प पारित किया है। जानें मेयर पुष्यमित्र भार्गव की इस घोषणा और 2016 के सर्कुलर से जुड़ी पूरी जानकारी।
जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के ए-4 नॉन फिलिंग सेक्शन में बम का पार्ट बनाते समय कर्मचारी तेजभान सिंह की उंगली मशीन की चपेट में आकर कट गई।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी के बंगले पर आने पर रोक लगा दी है। खबरों के अनुसार, मंत्री के नाम पर लेन-देन और तीन पत्नियां होने की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश में शुरू हुए तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी। जानिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन, कांग्रेस पर निशाना और 18 नवंबर तक चलने वाले 'जनजातीय गौरव सप्ताह' के विशेष आयोजनों की पूरी रिपोर्ट।
आज सुबह जिले में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर सहित जिले के अलग-अलग हिस्सों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में धरती में कंपन महसूस होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक घरों और आसपास की चीजों में कंपन महसूस होने पर लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।