केरल चुनाव नतीजों के 6 दिन बाद भी CM पद पर सस्पेंस बरकरार। राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल को बनाना चाहते हैं मुख्यमंत्री, लेकिन वीडी सतीशन ने पेश की चुनौती। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। स्टार समाचार वेब
केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की शानदार जीत के बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर नहीं लग पाई है। 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर जबरदस्त घमासान छिड़ा हुआ है। सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी इस शीर्ष पद के लिए संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जबकि राज्य के स्थानीय कद्दावर नेता वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर रहे हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, अलाप्पुझा से सांसद केसी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक से पहले राहुल गांधी ने वेणुगोपाल से अलग से मुलाकात की, जिसे एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, वेणुगोपाल की राह इतनी आसान नहीं है। राज्य में उनके खिलाफ 'पोस्टर वॉर' शुरू हो चुका है, जिसमें उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व अब अगले दो दिन अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं को वेणुगोपाल के नाम पर सहमत करने की कोशिशों में बिताने वाला है।
केरल में विपक्ष के निवर्तमान नेता वीडी सतीशन ने वेणुगोपाल के नाम पर खुलकर अपनी असहमति जताई है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में सतीशन ने स्पष्ट किया कि वेणुगोपाल ने संगठन महासचिव होने के नाते विधायकों पर गुट विशेष में शामिल होने का दबाव बनाया। सतीशन का तर्क है कि अगर नेनमारा और वडाकनचेरी जैसी सीटों पर वेणुगोपाल द्वारा सुझाए गए उम्मीदवारों के बजाय अन्य को टिकट मिलता, तो कांग्रेस की सीटों का आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता था। सतीशन खुद को एक ऐसे नेता के तौर पर पेश कर रहे हैं जिन्होंने पिनाराई विजयन की सरकार को उखाड़ने के लिए जमीन तैयार की और सबको साथ लेकर चले।
केरल की राजनीति में कांग्रेस की सबसे बड़ी सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) की भूमिका इस बार निर्णायक होने वाली है। 22 सीटों के साथ IUML किंगमेकर की स्थिति में है और बताया जा रहा है कि उनका झुकाव वीडी सतीशन की ओर है। वहीं रमेश चेन्निथला भी एक मजबूत दावेदार के रूप में डटे हुए हैं। राज्य में छिड़े इस 'पोस्टर-वॉर' और कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने से कांग्रेस आलाकमान की चिंता बढ़ गई है। पार्टी अब इस दुविधा में है कि दिल्ली से किसी केंद्रीय चेहरे को भेजा जाए या फिर जमीन पर सक्रिय स्थानीय नेतृत्व को कमान सौंपी जाए।
इस बार के चुनावों में UDF ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 102 सीटों पर कब्जा किया है। इसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के पास 63 विधायक हैं, IUML के पास 22, केरल कांग्रेस के पास 8 और RSP ने 3 सीटें जीती हैं। दो-तिहाई बहुमत होने के बावजूद मुख्यमंत्री तय करने में हो रही देरी से विपक्षी खेमे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग यह भी तर्क दे रहा है कि सतीशन ने विपक्ष के नेता के रूप में एलडीएफ (LDF) सरकार के खिलाफ जो मोर्चा खोला था, उसका इनाम उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी के रूप में मिलना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।