तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने विजय, 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
कैबिनेट में एक महिला को जगह, तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्र पहुंचे
चेन्नई। स्टार समाचार वेब
तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेते समय विजय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे, इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया और कहा कि वही पढ़ें जो लिखकर दिया है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और कांग्रेस, वीसीके व वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा 118 पार किया था। राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शपथ समारोह में शामिल हुए। तमिलनाडु में 1967 के बाद यानी करीब 60 साल बाद गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री होगा। इससे पहले 1963-1967 तक कांग्रेस सरकार में एम भक्तवत्सलम मुख्यमंत्री थे।

इंडोर स्टेडियम में राहुल गांधी के साथ एक्टर विजय, कांग्रेस 5 विधायकों को लेकर TVK के साथ गठबंधन कर चुकी है।
टीवीके नेता एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. के.जी. अरुणराज, के.ए. सेंगोत्तैयान, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, एस कीर्तना और डॉ. टी.के. प्रभु ने तमिलनाडु राज्य के मंत्री के रूप में शपथ ली।
राज्यपाल का किया अभिनंदन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद, तमिलागा वेट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर का अभिनंदन किया।चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन और बीजेपी नेता तमिलिसाई सौंदरराजन मौजूद हैं।
कीर्तना सबसे छोटी मंत्री बनीं

सेल्वी एस कीर्तना विजय कैबिनेट में शपथ लेने वाली सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। वे 29 साल की हैं। सबसे उम्रदराज सदस्यों में पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एन आनंद हैं। उनकी उम्र 61 साल है।
तमिल एक्टर-डायरेक्टर भी बने मंत्री
तमिल एक्टर और डायरेक्टर राजमोहन ने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। वो टीवीके के प्रचार सचिव और एग्मोर सीट से नवनिर्वाचित विधायक हैं। वहीं डॉ.टीके प्रभु भी टीवीके सरकार में मंत्री बन गए हैं। कराईकुडी सीट से विधायक प्रभु पेशे से डेंटिस्ट हैं। वो पहली बार विधायक चुने गए हैं।
विजय के पूर्व मैनेजर ने ली मंत्री शपथ
आर.निर्मलकुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वो तमिलनाडु में बीजेपी सोशल मीडिया के चीफ रह चुके हैं। थिरुपरंकुंद्रम सीट से नवनिर्वाचित विधायक निर्मलकुमार कभी अन्नामुदक का भी हिस्सा रहे। वहीं मायलापुर से नव निर्वाचित विधायक पी.वेंकेटरामनन ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वो लंबे समय से विजय से जुड़े रहे हैं। साल 2000 में वो विजय के मैनेजर थे।
पूर्व अफसर अरुण राज ने भी बन गए मंत्री
टीवीके के महासचिव केजी अरुण राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली। तिरुतेंगोडे सीट से नव निर्वाचित विधायक अरुण पूर्व आईआरएस अधिकारी हैं। वहीं गोबीचेट्टिपालयम सीट से नव निर्वाचित विधायक केए. सेंगोट्टैयन ने भी मंत्री पद का शपथ ग्रहण किया. नवीं बार के विधायक सेंगोट्टैयन टीवीके से पहले लंबे समय तक अन्नमुद्रक से जुड़े रहे।
आधव अर्जुन ने भी किया शपथ ग्रहण
टीवीके नेता और प्रमुख रणनीतिकार आधव अर्जुन ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वो विल्लिवक्कम सीट से विधायक है और वीसीके के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं। थिरू एन.आनंद ने मंत्री पद की शपथ ली। वो त्यागराज सीट से विधायक हैं, इसके साथ ही आनंद टीवीके के महासचिव और प्रवक्ता भी हैं।
मां ने कहा-मैं बहुत खुश हूं
टीवीके चीफ विजय की मां शोभा चंद्रशेखर अपने बेटे की कामयाबी पर बेहद खुश नजर आईं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा- मैं बहुत खुश हूं। आज मदर्स डे है, मैं बहुत खुश हूं। वहीं शिवकाशी निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की विधायक एस कीर्तना ने विजय के सीएम पद के शपथ ग्रहण को लेकर कहा- आज तमिलनाडु और राज्य की जनता के लिए एक बड़ा दिन है। ये वो पल है जिसका सभी को इंतजार था।
अभिषेक मनु सिंघवी ने की विजय की तारीफ
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख विजय की तारीफ की। उन्होंने विजय को तमिलनाडु के क्षितिज पर एक नया, दमदार सितारा बताया और यह भरोसा जताया कि अभी तो सबसे बेहतरीन आना बाकी है।
उन्हें हर रोज एक हिट फिल्म देनी होगी: बीजेपी
बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, मैं तमिलनाडु की जनता और विजय को तमिलनाडु के सीएम के तौर पर शपथ लेने पर दिल से बधाई देना चाहता हूं। उनके सामने एक बहुत बड़ी और मुश्किल जिम्मेदारी है और इसलिए यह जरूरी है कि फिल्मों की दुनिया के उलट, यहां उन्हें हर रोजं एक हिट देनी होगी।
खबर अपडेट की जा रही है....
यह भी पढ़िए...
विजय की टीवीके का सरकार बनाने का रास्ता साफ, वीसीके आई साथ, बिना शर्त समर्थन
तमिलनाडु: विजय सरकार के शपथ समारोह में लगा ‘ग्रहण’... टीवीके अभी बहुमत से दो कदम दूर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने आईआईटी दिल्ली के कार्यक्रम में भारत के भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों की रूपरेखा साझा की है। गगनयान, चंद्रयान-4, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (2028) और 2040 तक चांद पर मानव भेजने से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।