खंडवा के आमाखुजरी जंगल में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। रविवार को वनकर्मियों पर हुए हमले के बाद 600 पुलिस व वनकर्मियों ने 30 जेसीबी के साथ मिलकर 200 एकड़ जमीन को माफिया से मुक्त कराया।

30 जेसीबी मशीनों के साथ प्रशासन का बड़ा अभियान
माफियाओं द्वारा बोई गई मक्के की फसल को किया नष्ट
खंडवा। स्टार समाचार वेब
रविवार को वनकर्मियों पर हुए हिंसक हमले के बाद सोमवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आमाखुजरी के जंगल में बड़ी कार्रवाई की। वन, राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने करीब 6 घंटे चले ऑपरेशन में 200 एकड़ वनभूमि को अतिक्रमणकारियों के चंगुल से मुक्त कराया। माफियाओं ने यहाँ पेड़ों की कटाई कर मक्के की फसल बो दी थी, जिसे प्रशासन ने पूरी तरह नष्ट कर दिया है।
इस कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया था। मौके पर 600 अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें 60 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। कार्रवाई के दौरान एक छोटा सा हादसा भी हुआ; टीम अपने साथ आंसू गैस के गोले लेकर गई थी, लेकिन ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर झटकों के कारण एक गोला फट गया, जिसकी चपेट में कुछ पुलिसकर्मी आ गए। हालांकि, स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया।
इस पूरी कार्रवाई की निगरानी कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, एसपी अगम जैन, एएसपी महेंद्र तारणेकर और डीएफओ राकेश कुमार डामोर ने की।

उल्लेखनीय है कि रविवार को जब 40 वनरक्षकों की टीम जंगल में अवैध बुआई रोकने गई थी, तब अतिक्रमणकारियों ने उन पर पथराव कर दिया था। इस हमले में 8 वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी घटना के बाद प्रशासन ने सोमवार को बड़े स्तर पर बल प्रयोग कर जंगल को वापस कब्जे में लिया।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह