खंडवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकली नोट छापने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह के मास्टरमाइंड डॉ. प्रतीक नवलखे समेत तीन आरोपी भोपाल से गिरफ्तार किए गए। जब्त सामग्री में ₹25 हजार के नकली नोट, लैपटॉप और नोट छापने के उपकरण शामिल हैं।

हाइलाइट्स
खंडवा . स्टार समाचार वेब
खंडवा पुलिस ने नकली नोटों की छपाई और वितरण में शामिल एक बड़े अंतरजिला संगठित गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। इस त्वरित और समन्वित कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना डॉ. प्रतीक नवलखे सहित कुल तीन आरोपियों को रविवार, 23 नवंबर 2025 को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपये के नकली नोट, 9 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 32 एटीएम कार्ड, 15 चेक बुक और एक ड्रायर मशीन समेत बड़ी मात्रा में अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
इस मामले की शुरुआत 2 नवंबर 2025 को हुई थी, जब थाना जावर क्षेत्र के ग्राम पेठिया में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौलाना जुबेर के कमरे में दबिश दी। उस समय मौके से 19 लाख 78 हजार रुपये के नकली नोट और नोट छापने के उपकरण बरामद किए गए थे। इस गंभीर मामले की विवेचना के लिए पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया। एसआईटी ने लगातार तकनीकी विश्लेषण और मैदानी स्तर पर छानबीन जारी रखी।
गहन विवेचना के दौरान पुलिस को यह महत्वपूर्ण जानकारी मिली कि मौलाना जुबेर को नकली नोट उपलब्ध कराने वाला मुख्य आरोपी बुरहानपुर निवासी डॉ. प्रतीक नवलखे है। मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि गिरोह के सदस्य भोपाल के बागमुगलिया क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान में छिपे हुए हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए जावर थाना पुलिस की टीम ने तुरंत भोपाल में दबिश दी और तीन आरोपियों— डॉ. प्रतीक नवलखे (43 वर्ष, निवासी बुरहानपुर), गोपाल उर्फ राहुल (35 वर्ष, निवासी हरदा, हाल निवासी भोपाल) और दिनेश गोरे (43 वर्ष, निवासी अमरावती, महाराष्ट्र)— को गिरफ्तार किया।
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए इस त्वरित और निर्णायक एक्शन से नकली मुद्रा के प्रसार में सक्रिय एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की सतर्कता, तकनीकी विशेषज्ञता और टीमवर्क के माध्यम से प्रदेश में आर्थिक अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रखेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।