सतना में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में किसानों की समस्याओं, एमएसपी, बिजली, मूंग खरीदी और कृषि ट्रेड डील पर सरकार को घेरा। मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने प्रेस कान्फ्रेंस कर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए सरकार को चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाय। उन्होंने किसानों की विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारत- अमेरिका कृषि ट्रेड डील समझौता किसानों के हित में नहीं है इसे तत्काल समाप्त किया जाए। तय एमएसपी से कम दाम पर कृषि उपज की खरीद और बिक्री रोकने के लिए सख्त कानून बनाया जाए व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की मूंग की खरीदी शत- प्रतिशत किया जाय एवं किसानों को तीन फेस बिजली 24 घंटे उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में 13 वर्षो से कृषि उपज मंडी के चुनाव नहीं कराये गये। अत: किसानों के हित को देखते हुए मंडी एवं सहकारिता के चुनाव तत्काल कराये जाय। धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जिस तरीके से भाजपा की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार 2023-24 के चुनाव के समय धान 3100 रुपए क्विंटल, गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने का किसानों से वादा किया था लेकिन वादा पूरा नही किया। किसान आर्थिक रूप से कमजोर है और सरकार किसान कल्याण बर्ष मनाने लगी भाजपा सरकार किसान बिरोधी सरकार है। इस सरकार के कथनी और करनी में बड़ा अंतर है किसान जहां महगें डीजल, महंगी खाद, महगी बिजली एवं कर्ज से जूझ रहा है वही किसानों की फसल का समर्थन मूल्य भी नही मिल पा रहा। मंडियों मे किसान लुट रहा है लेकिन कांग्रेस किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है किसान कांग्रेस हर हाल में किसानों का अधिकार दिला कर रहेगी, यदि समय रहते भाजपा सरकार मध्य प्रदेश के किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण नहीं किया गया तो मध्य प्रदेश के किसानों को साथ लेकर किसान कांग्रेस सड़कों में उतरकर उग्र आंदोलन करेगी और सरकार के विधानसभा का घेराव भी करेगी।
किसान योद्धाओं की नियुक्ति करें
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सर्किट हाउस पहुंचे जहां पर उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात कर बैठक करते हुए भविष्य की कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की और सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने ब्लॉक के संपूर्ण ग्रामों में किसान योद्धाओं की नियुक्ति करें जिससे कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा सके और उनका निराकरण किया जा सके। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश सिंह पप्पू ने सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत
रविवार को मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान सुबह रेवांचल एक्सप्रेस से सतना पहुंचे थे, जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष पांडे अपने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़े एवं फूल -मालाओं के साथ प्रदेशअध्यक्ष का स्वागत किया।
ये रहे मौजूद
इस दौरान संपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिले के संगठन प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजभान सिंह राज, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गुड्डू, गिरजेश पांडेय, प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रभा बागरी, ललित द्विवेदी, मैहर के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राममनोहर सोनी, बिमलेश तिवारी, यशवंन्त सिंह तिवारी, विजय सिंह परिहार, कृष्णनेंद्र सिंह, महासचिव बृजेश गर्ग सोनू, अजय सिंह बंटू, नरेश शर्मा, निलेद द्विवेदी, महेंद्र सिंह सहित किसान कांग्रेस की समस्त जिले एवं ब्लॉक की टीम के पदाधिकारी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह