कोलकाता के तारातला में बुधवार दोपहर निर्माणाधीन गोदाम गिरने से बड़ा हादसा। 9 लोग अस्पताल में भर्ती, कई के दबे होने की आशंका। सेना और एनडीआरएफ का बचाव अभियान जारी।

युद्ध स्तर पर चल रहा मलबे को हटाने का काम
कोलकाता: स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार यानी 24 जून 2026 को एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे दर्जनों मजदूर मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (DMG), नागरिक सुरक्षा और दमकल विभाग की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। घटनास्थल पर क्रेन और भारी मशीनों की मदद से लोहे के बीम और मलबे को हटाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। सेना के जवानों ने भी बचाव अभियान में मोर्चा संभाल लिया है। अब तक 9 घायलों को इलाज के लिए एसएसकेएम (SSKM) अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक सुनाई दी। वहीं, राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। बीजेपी नेता राकेश सिंह ने दावा किया है कि इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि प्रशासन ने अभी तक मौतों के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
मौके पर पहुंचे राज्य सरकार के मंत्री इंद्रनील खान ने बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अभी पूरी प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। वहीं, विपक्ष ने इसे अवैध निर्माण बताते हुए टीएमसी सरकार पर निशाना साधा है। फिलहाल राहत कार्य जारी है और मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान के एयरस्पेस में प्रवेश कर गई। जानिए क्या हुआ जब विमान वापस अमृतसर लौटा और उसे क्यों दिल्ली डायवर्ट किया गया।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (संशोधन) विधेयक 2026 का मसौदा जारी किया है। अब अंत्योदय अन्न योजना के तहत राशन का वितरण परिवार के बजाय प्रति व्यक्ति के आधार पर होगा। 13 जुलाई तक सुझाव आमंत्रित।
कोलकाता के तारातला में बुधवार दोपहर निर्माणाधीन गोदाम गिरने से बड़ा हादसा। 9 लोग अस्पताल में भर्ती, कई के दबे होने की आशंका। सेना और एनडीआरएफ का बचाव अभियान जारी।
सीजेआई ने कहा- भारत में अदालतों को आम लोगों के लिए आसान, पारदर्शी और असरदार बनाने के लिए तकनीक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। भारत में अब सुविधाएं डिजिटल हो चुकी हैं। जैसे कि मामलों की आनलाइन फाइलिंग और डिजिटल केस मैनेजमेंट।
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बैंक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव मोदी को 100 करोड़ रुपए (यानि 10.7 मिलियन डॉलर) चुकाने का आदेश दिया है। बैंक आफ इंडिया के लिहाज से इसे बड़ी जीत माना जा रहा है।
पुणे के लोहागढ़ किले में 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या। मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड ने रची साजिश, 400 फीट गहरी खाई में धक्का देकर दिया वारदात को अंजाम।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भीतर जारी बगावत पर ममता बनर्जी ने कड़ा प्रहार किया है। पार्टी-विरोधी गतिविधियों के चलते फिरहाद हकीम और अरूप बिस्वास समेत 8 बागी नेताओं को बाहर किया गया। जानिए पूरा मामला।
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ की कोचिंग में आग लगने की घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। आज यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे हादसे की जांच के लिए एसआईटी और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने बिल्डिंग सील कर जांच शुरू कर दी है।
केंद्र सरकार की ओर से तय समय सीमा पूरी होने के बाद आधी रात को गूगल ने टेलीग्राम को बहाल कर दिया। कुछ मौजूदा यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म पहले से ही सीमित रूप से उपलब्ध था, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे मंगलवार सुबह फिर से एक्सेस किया जा सका।
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर आंदोलन से क्रांति करने की तैयारी में जुट गए हैं। अन्ना महाराष्ट्र सरकार सूचना के अधिकार के नियमों में किए गए बदलावों के विरोध में बिगुल फूंकने जा रहे हैं। अन्ना हजारे ने इन बदलावों को गैर-कानूनी करार देते हुए इन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह