बिग बॉस 19 में कुनिका सदानंद ने अपनी निजी ज़िंदगी का चौंकाने वाला खुलासा किया है. जानें, उनकी दो शादियों, चार रोमांस और कुमार सानू के साथ 6 साल के रिश्ते का सच. एक्ट्रेस ने बताया क्यों नहीं किया कभी किसी एक्टर को डेट.

स्टार समाचार वेब. एंटरटेंमेंट डेस्क
टेलीविजन की जानी-मानी हस्ती और अनुभवी अभिनेत्री कुनिका सदानंद इन दिनों सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में एक कंटेस्टेंट के रूप में सुर्खियां बटोर रही हैं. घर के अंदर लगभग हर सदस्य के साथ उनकी तीखी नोकझोंक दर्शकों को खूब मसाला दे रही है. इस दौरान कुनिका सदानंद अपनी निजी ज़िंदगी के बारे में लगातार चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं.
हालिया एपिसोड में, कुनिका ने गौरव खन्ना और प्रणित मोरे से बातचीत के दौरान अपने रोमांटिक रिश्तों के बारे में खुलकर बात की. इस दौरान, उन्होंने अपनी पिछली ज़िंदगी के कई पहलुओं पर प्रकाश डाला.
'शख्स ने 20,000 रुपये की शैंपेन का दिया था हिसाब!'
कुनिका सदानंद ने एक दिलचस्प वाकया साझा किया, "मैं एक डिनर डेट पर गई थी, जहाँ एक व्यक्ति ने 20,000 रुपये की शैंपेन मंगवाई थी. एक-दो दिन बाद, उसी शख्स ने मुझसे कहा, 'यह बहुत महंगी शैंपेन थी, मैंने इसके लिए भारी रकम चुकाई है.' तभी मुझे एहसास हुआ कि अरे, मैंने तो वह पी ली! इसलिए, अगली बार जब उसने मुझे डिनर पर चलने के लिए कहा, तो मैंने सीधे मना कर दिया." उन्होंने उस व्यक्ति का नाम बताने से इनकार कर दिया और कहा, "अरे, वह आदमी, अगर आप सुनेंगे... मैं नाम नहीं बता सकती."
रिश्तों का किया खुलासा: दो शादियां, चार रोमांस, दो लिव-इन!
जब गौरव ने कुनिका से उनके रिश्तों की संख्या के बारे में पूछा, तो उन्होंने बेझिझक खुलासा किया, "मेरी ज़िंदगी में दो लिव-इन रिलेशनशिप रहे हैं, और चार रोमांस. साथ ही, मेरी दो शादियां भी हुई हैं. 60 की उम्र तक, यह ठीक है." यानी कुनिका कुल आठ रिलेशनशिप में रही हैं.
'एक्टर्स खुद से बहुत प्यार करते हैं'
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी अभिनेता को डेट किया है, तो कुनिका ने साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, "नहीं, कभी नहीं. मैंने कभी किसी एक्टर को डेट नहीं किया." उन्होंने इसकी वजह भी बताई, "एक्टर्स के साथ दिक्कत ये है कि वे खुद से बहुत ज़्यादा प्यार करते हैं. वे खुद को इतनी ज़्यादा अहमियत देते हैं कि किसी और को नहीं दे पाते, खासकर सभी बड़े अभिनेता. वे हर समय आइने में अपना चेहरा देखते रहेंगे, जैसे 'मैं कैसा दिख रहा हूँ?'"
कुनिका सदानंद की निजी ज़िंदगी
कुनिका सदानंद की निजी ज़िंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. उनकी पहली शादी एक मारवाड़ी व्यक्ति से हुई थी जो उनसे 13 साल बड़ा था. यह शादी केवल ढाई साल चली और टूट गई. इस शादी से उन्हें एक बेटा है. बेटे की कस्टडी के लिए उन्हें आठ साल तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी, हालांकि बाद में बेटे ने अपने पिता के साथ रहने का फैसला किया था.
इसके बाद, कुनिका एक लिव-इन रिलेशनशिप में आईं, लेकिन यह रिश्ता भी ज़्यादा नहीं चला. फिर, उन्हें गायक कुमार सानू से प्यार हुआ, जो उस वक्त अपनी शादीशुदा ज़िंदगी की मुश्किलों से गुज़र रहे थे. उनका यह रिश्ता छह साल तक चला. अंत में, अभिनेत्री ने अमेरिका में रहने वाले एक व्यक्ति से शादी की और उनके साथ रहने लगीं. इस शादी से भी उनका एक बेटा है, लेकिन यह शादी भी लंबी नहीं टिक पाई.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपनी भव्यता और बजट को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में फिल्म को नए नाम और बदले हुए रन टाइम के साथ रिलीज किया जा सकता है।
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के सरोगेट विज्ञापनों के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य में पान मसाला पर लगे प्रतिबंध के बीच यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
सनी देओल, करण देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर ‘बटवारा 1947’ की विस्तृत समीक्षा। जानें यह फिल्म बंटवारे के दौर में नफरत से परे इंसानियत की कहानी कैसे बयां करती है।
भारतीय फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न-2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।
लंबे समय से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर सामने आ गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुनें ये 10 प्रसिद्ध देशभक्ति गीत, जो आपके दिल में देशप्रेम की भावना जगा देंगे।
साल 2026 में कमर्शियल तौर पर सफल फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धमाल-4 का नाम भी शामिल होगा। अजय देवगन की मल्टी स्टारर इस कॉमेडी फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब धमाल-4 ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्में 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओपनिंग प्रेडिक्शन की विस्तार से जानकारी।
तमिल एक्टर और राजनीतिक नेता विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले में बड़ा मोड़ आया है। संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत से अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है।
काजोल के जन्मदिन पर पति अजय देवगन और बहन तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरे पोस्ट शेयर किए हैं। अजय ने मजाकिया अंदाज में जोक्स का जिक्र किया, वहीं तनीषा ने पुरानी तस्वीर साझा की।