मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाई गई मादा चीता 'नाभा' की मौत हो गई है। वन विभाग के अनुसार, शिकार के दौरान गंभीर रूप से घायल होने से उसकी हड्डियां टूट गई थीं। इस घटना से 'प्रोजेक्ट चीता' को एक और बड़ा झटका लगा है।

हाइलाइट्स
श्योपुर: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 'प्रोजेक्ट चीता' को एक और झटका लगा है। नामीबिया से लाई गई आठ वर्षीय मादा चीता 'नाभा' की शनिवार को मृत्यु हो गई। इस घटना से चीता पुनर्वास परियोजना पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
वन विभाग के अनुसार, नाभा एक सप्ताह पहले अपने सॉफ्ट रिलीज बोमा में शिकार का प्रयास कर रही थी, उसी दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल होने के बाद से उसका लगातार उपचार चल रहा था। भा को बाईं ओर की अल्ना और फिबुला हड्डियों में फ्रैक्चर के साथ-साथ कई अन्य गंभीर चोटें भी आई थीं। प्रारंभिक अनुमान यह है कि ये चोटें शिकार के दौरान तेज दौड़ने या अचानक लगे झटके के कारण आई होंगी। घायल होने के तत्काल बाद उसे विशेष निगरानी में रखकर उपचार शुरू किया गया था, लेकिन एक सप्ताह के इलाज के बावजूद उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और अंततः आज उसकी मौत हो गई।
पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि नाभा की मौत का वास्तविक और विस्तृत कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पाएगा। हालांकि, प्रारंभिक जांच और प्राप्त जानकारी के आधार पर यह माना जा रहा है कि गंभीर हड्डी टूटने और आंतरिक चोटों की वजह से ही उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई, जिसके परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हुई।
इस घटना से 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत भारत में चीतों को फिर से बसाने के प्रयासों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। परियोजना के तहत लाए गए कई चीतों की पहले भी विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की और UCC लागू करने का संकल्प लिया। जानिए अमृत भारत योजना और जिले के विकास कार्यों से जुड़ी पूरी खबर।
जबलपुर के खितौला स्थित ईएसएएफ बैंक में 14 किलो सोना लूटने वाले मुख्य आरोपी सुनील पासवान को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश का स्लीमनाबाद टनल प्रोजेक्ट बनकर तैयार। सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण। 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ। जानें इस इंजीनियरिंग चमत्कार की खासियत।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सोनोग्राफी रिपोर्ट से असंतुष्ट महिला ने फीस लौटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने से कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रीवा में फर्जी हलफनामा देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त जांच के बाद निलंबन, वेतनवृद्धि की रिकवरी और विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
रीवा की अदालत ने दहेज हत्या मामले में दोषी सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु के आरोप सिद्ध मानते हुए कठोर दंड दिया।
रीवा में भगवान जगन्नाथ का दिव्य महास्नान, विशेष श्रृंगार और महाआरती के बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती, पुष्पवर्षा और भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया।
सीधी जिले में स्कूल खुलने के बावजूद स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है। ओवरलोड ऑटो, अनफिट बसें और बिना सुरक्षा सुविधाओं वाले वाहन बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सिंगरौली नगर निगम की 92 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट परियोजना में अनियमितता और ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त जांच, भुगतान रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मझगवां क्षेत्र में घर से लापता नौ वर्षीय बालक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।