रीवा में एक भावुक दृश्य सामने आया जब एक बेटा अपनी अपंग मां को गोद में उठाकर कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचा। सरकारी कागज़ों में जीवित मां को मृत घोषित कर दिया गया था। बेटा अधिकारियों से गुहार लगाता रहा—"मेरी मां को फिर से ज़िंदा कर दो साहब।" प्रशासनिक लापरवाही की यह तस्वीर मानवता को झकझोरने वाली है।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
मंगलवार को जनसुनवाई में एक पुत्र अपनी मां को गोद में उठाए कलेक्ट्रेट पहुंच गया। मां चलने फिरने में असक्षम थी। बेटा सिर्फ मां को कलेक्ट्रेट प्रशासनिक लापरवाही का नमूना दिखाने लेकर पहुंचा था। बुजुर्ग मां को समग्र में मृत दिखा दिया गया था। जिस उम्र में शासन की योजनाओं की बुजुर्ग महिला को जरूर थी। उस उम्र में प्रशासन के नुमाइंदों ने ऐसा काम किया कि पूरा परिवार ही हिल गया। महिला को मृत घोषित कर दिया गया। बेटा अधिकारियों के पास मां को फिर से जिंदा करने की गुहार लगाने पहुंचा था।
अभी तक सतना ही आय प्रमाण पत्र के मामले में सुर्खियों में रहा लेकिन रीवा के प्रशासनिक अधिकारियों ने सतना को लापरवाही के मामले में मात दे दी है। यहां अधिकारियों ने ऐसा कारनामा कर दिया कि इसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां जिंदा आदमी को ही मृत घोषित कर दिया गया है। यह रीवा का ऐसा पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में बुजुर्ग खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट चुका है। अब नया मामला गढ़ का सामने आया है। 64 वर्षीय देववती सिंह चल नहीं पाती। वह अपंग हो गई हैं। उन्हें बेटा पिंकू सिंह गोद में उठाकर कलेक्ट्रेट पहुंचा। जनसुनवाई में पहुंचे युवक ने प्रशासनिक अधिकारियों के लापरवाही की पोल खोल दी। बेटे ने बताया कि उनकी मां को कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है। उन्हें शासन से जो योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। वह नहीं मिल रहा है। दोबारा से महिला को आन द रिकार्ड जिंदा करने के लिए 3 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। सिस्टम की लापरवाही से परेशान युवक चलने फिरने में असहाय मां को गोद में उठाकर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुंच गया। युवक ने गांव के सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।