पन्ना के ऐतिहासिक महेन्द्र भवन पैलेस को हेरिटेज होटल में बदलने की प्रक्रिया के बीच परिसर के बाहर वर्षों से संचालित दुकानों पर संकट गहरा गया है। प्रशासनिक निर्देशों से सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर सवाल खड़े हो गए हैं।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
शहर के बीचोंबीच स्थित ऐतिहासिक महेन्द्र भवन पैलेस, जो कभी पन्ना राजपरिवार की शान और पहचान हुआ करता था, आज एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। लेकिन इस बार वजह इसके वैभव या पर्यटन विकास की नहीं, बल्कि उन दर्जनों दुकानदारों की पीड़ा है, जिनकी वर्षों पुरानी दुकानों पर अब संकट के बादल मंडरा रहे हैं। महेन्द्र भवन पैलेस कभी पन्ना राजपरिवार की संपत्ति रहा है। आजादी के बाद राजपरिवार ने इसे जनहित में प्रशासनिक मुख्यालय के रूप में शासन को सौंप दिया। वर्षों तक इसी भवन से कलेक्टर कार्यालय और कचहरी का संचालन होता रहा। बाद में जब नवीन कलेक्ट्रेट और न्यायालय भवन का निर्माण हुआ, तो जिला प्रशासन ने इस ऐतिहासिक धरोहर को मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के सुपुर्द कर दिया। पर्यटन विभाग ने इस वैभवशाली भवन के संरक्षण और पुनर्जीवन के उद्देश्य से इसे राजस्थान के एक हेरिटेज होटल ग्रुप को लीज पर दे दिया।
यह भी पढ़ें: प्यार में हारे युवक ने भेजा अपना आख़िरी मैसेज
बीते कई वर्षों से समूह द्वारा महेन्द्र भवन में मरम्मत और जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यह पैलेस एक भव्य हेरिटेज होटल के रूप में पहचान बनाएगा, जहां अमीर और खास मेहमान राजसी ठाठ-बाठ का आनंद उठा सकेंगे। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पर्यटन विकास और हेरिटेज होटल बनने को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं थी। लेकिन 31 दिसंबर 2025 को स्थिति अचानक बदल गई, जब जिला प्रशासन ने महेन्द्र भवन परिसर के बाहर वर्षों से दुकानें चला रहे दुकानदारों को बैठक में बुलाया। बैठक में एसडीएम पन्ना द्वारा दुकानदारों को दुकानें खाली करने के निर्देश दिए गए। दुकानदारों के अनुसार उन्हें बताया गया कि ये दुकानें पूर्व में लीज पर दी गई थीं, लेकिन अब संपूर्ण महेन्द्र भवन परिसर होटल के लिए लीज पर जा चुका है। ऐसे में बाहर बनी दुकानें होटल के फ्रंट व्यू को खराब कर रही हैं, इसलिए इन्हें तोड़ा जाना है।
एक आदेश और सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का सवाल
प्रशासनिक निर्देश सुनते ही दुकानदारों के पैरों तले जमीन खिसक गई। वर्षों से जिन दुकानों के सहारे उनके घर चल रहे हैं, वही अब छिनती नजर आ रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि जब उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था या पुनर्वास की मांग रखी, तो अधिकारियों ने खुद को असहाय बताते हुए कहा कि यह निर्णय ऊपर से लिया गया है और हर हाल में दुकानें खाली करनी होंगी। बैठक के बाद से महेन्द्र भवन परिसर में काम करने वाले दुकानदारों में भय और चिंता का माहौल है। हर दिन उन्हें आशंका सता रही है कि कब उनकी दुकानें टूट जाएं और वर्षों की मेहनत मिट्टी में मिल जाए। यह मामला अब एक बड़ा सवाल खड़ा करता है कि क्या हेरिटेज और पर्यटन विकास केवल अमीरों की सुविधाओं तक सीमित रहेगा, या उसमें उन गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों की मानवीय संवेदनाओं को भी जगह मिलेगी, जो वर्षों से उसी विरासत के आसपास जीवन यापन करते आए हैं।
यह भी पढ़ें: आठ घंटे वनकर्मियों को छकाती रही बेकाबू नीलगाय
दुकानदारों ने दी प्रतिक्रिया
राजेश सोनी, इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक
मनोज बाजपेई, किराना दुकानदार
सेलू साहू, कंप्यूटर और टाइपिंग दुकान
संतोष चौरसिया, पुरानी होटल दुकान संचालक
दीपेंद्र कुमार शर्मा, दुकानदार
विवेक सेन, सैलून संचालक
संजय नागवंशी, अनुविभागीय दंडाधिकारी पन्ना

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।