मैहर जिले के भड़रा गांव में 83 वर्षीय महिला का अंतिम संस्कार बारिश के बीच त्रिपाल लगाकर करना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद मुक्तिधाम और टीन शेड जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग फिर तेज हुई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले के अमरपाटन विधानसभा अंतर्गत ताला क्षेत्र के भड़रा गांव से ग्रामीण व्यवस्थाओं की बदहाली की एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है। यहां एक 83 वर्षीय वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार के दौरान बारिश शुरू होने पर ग्रामीणों को त्रिपाल का सहारा लेकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद गांव में मुक्तिधाम और टीन शेड जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मामला चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, भड़रा गांव निवासी सरोज विश्वकर्मा उम्र 83 वर्ष का निधन हो गया था। दोपहर करीब 12 बजे परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। गांव में न तो पक्का मुक्तिधाम है और न ही अंतिम संस्कार स्थल पर टीन शेड जैसी कोई व्यवस्था जिससे बारिश से बचाव हो सके।
बारिश के बीच ग्रामीणों ने तत्काल त्रिपाल लगाकर किसी तरह चिता को बारिश से बचाया और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान अंतिम संस्कार में शामिल लोगों को भी बारिश में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की।
मुक्तिधाम निर्माण की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से गांव में मुक्तिधाम निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में खुले पहाड़ी क्षेत्र में अंतिम संस्कार करना बेहद कठिन हो जाता है। उन्होंने मांग की है कि गांव में शीघ्र मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाए तथा अंतिम संस्कार स्थल पर टीन शेड, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
सीईओ ने दिए जांच के निर्देश
इस संबंध में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। यदि गांव में मुक्तिधाम नहीं है तो ग्राम पंचायत से समन्वय कर उपयुक्त स्थान का चयन करते हुए शीघ्र मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाएगा, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को ऐसी कठिन परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।