मैहर के बूढ़ाबाउर गांव में 55 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडों से हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए। गांव में पुलिस बल तैनात कर जांच जारी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जर, जोरू और जमीन विवाद के अहम कारण है, इनकी वजह से वर्षो से खून बह रहा है। खून के रिश्ते एक दूसरे के खून के प्यासे हो रहे हैं। गुरूवार को महज 55 डिसमिल जमीन के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। एक- दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। पिटाई में आई चोट की वजह से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। विवाद के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एतिहात के तौर पर पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम के द्वारा घटना स्थल की जांच कर साक्ष्य संकलन किया गया।
पंचायत भवन के पास हुई मारपीट
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मैहर जिले के रामनगर थानान्तर्गत बूढाबाउर गांव में चन्द्रशेखर शर्मा और विश्राम साकेत के परिवार के बीच 55 डिसमिल जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। जमीनी को लेकर दोनों पक्षो के बीच पहले भी विवाद हो चुका है। गुरूवार को इसी जमीन को लेकर शर्मा और साकेत परिवार आमने- सामने आ गए। पंचायत भवन के पास दोनों पक्षो के बीच खेत की जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों ने एक- दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।
अस्पताल में गई जान
पिटाई से घायल विश्राम साकेत को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक पर चन्द्रशेखर शर्मा और उसके बेटों ने जानलेवा हमला किया। गुटीय संघर्ष में शर्मा परिवार के दो सदस्य भी घायल हुए हैं। मामले की जानकारी लगते ही एसडीओपी अमरपाटर ख्याति मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। घटना स्थल की जांच एवं साक्ष्य संकलन के लिए जिला मुख्यालय से फोरेसिक अधिकारी व एफएसएल टीम को बुलाया गया। बताया गया कि बूढाबाउर गांव में तनाव की स्थिति के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच एक - दूसरे पर लाठी-डंडे से पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। वायरल वीडियो की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में डीएसपी पदोन्नति की दोबारा समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। विभागीय पदोन्नति समिति के जरिए निरीक्षक से डीएसपी बने करीब 250 अधिकारियों के रिकॉर्ड पुलिस मुख्यालय दोबारा खंगालेगा।
मध्यप्रदेश के मंदसौर में महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास तेज गति से चला रहे मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रॉली पलटने से एक मासूम सहित दो की मौत हो गई। वही 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।