मैहर के चैत्र नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 14 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात। दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई, मंदिर परिसर से रोपवे तक निगरानी और व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर में नवदिवसीय चैत्र नवरात्रि मेले में मां शारदा देवी मंदिर में आने वाले अत्यधिक संख्या में श्रृद्धालु और दर्शनार्थी की संभावना के दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मैहर रानी बाटड ने विभिन्न स्थानों पर 14 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किये हैं। इसके अनुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अपने कर्तव्य स्थल पर सहयोगी कर्मचारी के साथ निर्धारित पाली में तैनात रहेंगे।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेशानुसार रोपवे कन्ट्रोल रूम में प्रात: 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक संयुक्त कलेक्टर एवं अनुभाग मजिस्ट्रेट अमरपाटन डॉ. आरती सिंह एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक लालमन साकेत तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक नायब तहसीलदार अमदरा शिवभूषण सिंह एवं राजस्व निरीक्षक कमल सिंह बागरी को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसी प्रकार सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम डयोढ़ी में प्रात: 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल एवं पटवारी विवेक कुमार वर्मा तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक तहसीलदार जितेन्द्र पटेल एवं पटवारी जितेन्द्र कुमार दाहिया को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। मंदिर प्रांगण ऊपर प्रात: 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक की पाली में नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार त्रिपाठी एवं पटवारी संजय गर्ग तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामनगर शिवप्रकाश मिश्रा एवं पटवारी अरुण सिंह को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। सेकंड राउंड सीढ़ी में प्रात: 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक की पाली में परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास अखिलेश दीपांकर तिवारी एवं पटवारी रामप्रकाश पांडेय तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक तहसीलदार प्रेमलाल चौधरी एवं पटवारी भूपेन्द्र खंगार को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
व्हीआईपी तल सीढ़ी चैनल गेट में प्रात: 3 बजे से दोपहर 1 बजे तक नायब तहसीलदार ललित धार्वे एवं दोपहर 1 बजे से रात्रि में पट बंद होने तक तहसीलदार रामनगर अनामिका सिंह एवं प्रभारी राजस्व निरीक्षक दिवाकर मिश्रा को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
मेला प्रांगण फारेस्ट बैरियर से लालगेट प्रात: 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक नायब तहसीलदार अनिल सिंह एवं पटवारी लालमन सिंह और दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक नायब तहसीलदार रोशनलाल रावत एवं दिलीप परस्ते, मंदिर प्रांगण ऊपर रोवने चैनल गेट प्रात: 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक नायब तहसीलदार रामप्रकाश पांडेय एवं पटवारी असेन्द्र सिंह तथा दोपहर 1 बजे से रात्रि पट बंद होने तक परियोजना अधिकारी विद्याचरण तिवारी एवं पटवारी जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, साथ ही रिजर्व में कृषि विस्तार अधिकारी विवेक शुक्ला, सहायक संचालक मत्स्य सुरजन सिंह, उप संचालक पशु एवं डेयरी विभाग प्रदीप द्विवेदी तथा कृषि विस्तार अधिकारी रितेश बागरी को शामिल किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।