मैहर के पीएम कन्या विद्यालय में जर्जर भवन और कक्षाओं की कमी से छात्राएं परेशान हैं। वहीं संदीपनि स्कूल में बिजली विवाद के कारण पढ़ाई प्रभावित हुई, जिससे उमस और पानी की समस्या के बीच विद्यार्थियों को समय से पहले छुट्टी देनी पड़ी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
एक ओर सरकार बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर मैहर का पीएम कन्या विद्यालय बुनियादी सुविधाओं के अभाव और जर्जर भवन की समस्या से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि 1200 से अधिक छात्राओं को पर्याप्त कक्षाएं नहीं मिलने के कारण बरामदों और जर्जर कमरों में पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय में छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन भवन का विस्तार नहीं हुआ। वर्तमान में पढ़ाई के लिए 20 से भी कम कक्ष उपलब्ध हैं। बारिश के मौसम में टपकती छतें और कमजोर दीवारें छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि हर दिन बच्चों को स्कूल भेजते समय किसी अनहोनी का डर बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में जर्जर भवनों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इतने बड़े बालिका विद्यालय की स्थिति पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सवाल उठ रहे हैं कि क्या छात्राओं की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा केवल सरकारी घोषणाओं तक ही सीमित रह जाएगी। नागरिकों और अभिभावकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय के लिए शीघ्र नया भवन स्वीकृत किया जाए या वैकल्पिक सुरक्षित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि बेटियां भय के साए में नहीं, बल्कि सुरक्षित वातावरण में अपने सपनों को साकार कर सकें। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करता है या फिर किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही व्यवस्था सुधरेगी।
मैहर सांदीपनि स्कूल की बिजली कट, प्यास से बेहाल विद्यार्थी
पीआईयू विभाग की मनमानी व लापरवाही के चलते मैहर संदीपनि स्कूल की पढाई अब प्रभावित हो रही है। पीआईयू ने बिजली बिल जमा नहीं किया जिससे विद्युत विभाग ने लाइट कट कर दी। उमस भरी गर्मी में हवा और पानी के इंतजाम न होने के चलते विद्यालय प्रबंधन को मजबूरन इंटरवल के बाद छुटटी करनी पड़ी। बताया जाता है कि मंगलवार को विद्यालय में लाइट न होने की वजह से कक्षाओं में बैठे छात्र पसीने से तर-बतर हो गए थे, वहीं पीने के पानी के इंतजाम न होने के चलते बूंद-बूंद पानी के लिए बच्चे तरस गए। छात्रों की हालत देखते हुए विद्यालय प्रबंधक को दोपहर के बाद मजबूर होकर छुटटी करनी पड़ी। उल्लेखनीय है कि संदीपनि स्कूल मैहर की नई बिंल्डिंग अभी निर्माणाधीन है।
5 से 6 लाख का बिल बकाया
जानकारी के अनुसार पीआईयू विभाग को बिजली बिल का भुगतान करना है लेकिन समय पर भुगतान न होने के चलते विद्युत विभाग ने बिजली कट कर दी। बताया गया कि संदीपनि स्कूल मैहर में लगभग सैकड़ों की संख्या में छात्र पढ़ते हैं। पिछले दो दिनों से बिजली न होने की बात सामने आ रही है।
स्कूल का कनेक्शन नहीं काटा गया
मैहर जिले के बिजली विभाग के डीई सिटी ओमेन्द्र सिंह ने बताया कि स्कूल का कनेक्शन नहीं काटा गया है। बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहां कार्य कर रहे पीआईयू के ठेकेदार के खिलाफ विजलेंस द्वारा रिकवरी बनाई गई है। जिसमें कहा गया है कि एक किलो वाट के कनेक्शन पर पूरे स्कूल की बिजली जलाई जा रही है और अनाधिकृत काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल विभाग से किसी अधिकारी द्वारा अभी तक बिजली विभाग से सम्पर्क नहीं किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।