मैहर त्रिकूट वासिनी मां शारदा मंदिर में प्रबंधक समिति ने प्रथम और द्वितीय तल पर कैंटीन संचालन के लिए निविदा जारी की है। इसमें पानी के पाउच, बोतल, बिस्किट और चिप्स बेचने की अनुमति प्रस्तावित है। पहले आग की घटना के बाद कैंटीन पर रोक लगी थी, लेकिन अब श्रद्धालुओं की सुरक्षा को नजरअंदाज कर कमाई पर जोर दिया जा रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि समिति श्रद्धालुओं को मुफ्त शुद्ध पेयजल क्यों नहीं उपलब्ध करा सकती।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
आस्था का केंद्र त्रिकूट वासिनी मां शारदा मंदिर एक बार फिर चर्चाओं में है। मंदिर की शारदा प्रबंधक समिति द्वारा हाल ही में जारी की गई एक निविदा सुरक्षा के लिहाज से कई सवाल खड़े कर रही है। यह निविदा मंदिर परिसर के प्रथम और द्वितीय तल पर कैंटीन संचालन के लिए जारी की गई है, जहां पानी के पाउच, बोतल, बिस्किट और चिप्स जैसी वस्तुओं की बिक्री प्रस्तावित है। मां शारदा मंदिर परिसर में पॉलीथिन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है, बावजूद इसके अब उसी परिसर में प्लास्टिक पाउच में पानी बेचने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कैंटीन खोले जाने हेतु समिति द्वारा निविदा जारी की गई है, जबकि अर्सा पूर्व ऐसी ही एक कैंटीन में घटी अग्निदुर्घटना के बाद मंदिर परिसर व पहाड़ी के रास्तों पर किसी प्रकार की कैंटीन के संचालन पर रोक लगा दी गई थी।
धर्मस्थलों में सब कुछ सशुल्क
धर्मस्थल भी अब कमाई का जरिया का बनते जा रहे हैं। मैहर व चित्रकूट जैसे धर्म स्थलों पर पहुंचकर यह देखा जा सकता है। कभी चित्रकूट में धर्मशालाओं व मंदिरों में रहना निशुल्क होता था लेकिन अब वही मंदिर और धर्मशालाएं किसी लाज की तरह हो गए हैं जहां रूकने के लिए कीमत चुकानी पड़ती है। मैहर भी इससे अछूता नहीं है, जहां सब कुछ सशुल्क है। गाड़ी खडा करना हो, बाथरूम या शौचालय जाना हो , मंदिर में प्रवेश करना हो, मुंडन कराना हो या फिर कथा करानी है निर्धारित शुल्क चुकाना ही पड़ता है। प्रशासन बार-बार यह दावा करता है कि श्रद्धालुओं को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, पर जब पीने के पानी तक को बेचने की तैयारी हो, तो इस दावे की सच्चाई अपने-आप सामने आ जाती है।
सुरक्षा से खिलवाड़
दरअसल मैहर मंदिर के प्रथम व द्वितीय तल में कैंटीन संचालन की योजना तैयार की जा रही है। पानी के पाउच ,बोतल एवं बिस्किट, चिप्स आदि की कैंटीन चलाने निविदा भी जारी की गई है जिसको लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अर्सा पूर्व मंदिर की पहाड़ी पर संचालित चाय -पानी की ऐसी ही कैंटीन में आग भड़कने से मची अफरा-तफरी के बाद श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से तत्कालीन एसडीएम व प्रशासम गौतम सिंह ने कैंटीन संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब नई व्यवस्था में एक बार पुन: कैंटीन संचालन की कवायद की जा रही है। स्थनीय जनमानस सवाल उठा रहा है कि जिस प्रथम और द्वितीय तल पर दर्शनार्थियों के लिए बैठने और खड़े होने तक की सुरक्षित जगह नहीं है वहां कैंटीन का संचालन भीड़ प्रबंधन को प्रभावित करेगा जिससे निपटने की कोई योजना नहीं है । एक बड़ा सवाल यह है कि क्या इन स्थलों पर श्रद्धालुओं को शारदा प्रबंधक समिति शुद्ध पेयजल तक नि: शुल्क नहीं उपलब्ध करा सकती है या फिर कैंटीन संचालन की कमाई इतनी अहम है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा से भी खिलवाड़ किया जा सकता है?

मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह