मणिपुर में नगा-कुकी संघर्ष के बीच फिर हिंसा भड़की। 48 घंटे में 10 लोगों की मौत, कांगपोकपी में व्यक्ति का सिर कलम। नागा संगठन ने सरकार को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम।

मणिपुर में पिछले तीन वर्षों से जारी जातीय संघर्ष एक बार फिर बेहद गंभीर और बेकाबू मोड़ पर पहुंच गया है। हाल ही में घटी हिंसक घटनाओं ने राज्य की शांति व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा दिया है। पिछले 48 घंटों के भीतर अलग-अलग इलाकों में हुई गोलीबारी और झड़पों में कम से कम 10 लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा के मुख्य केंद्र कामजोंग, उखरुल और कांगपोकपी जिले बने हुए हैं, जहाँ नगा और कुकी समुदायों के बीच सशस्त्र संघर्ष तेज हो गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य प्रशासन ने कांगपोकपी और कामजोंग जिलों में अनिश्चितकाल के लिए 24 घंटे का कड़ा कर्फ्यू लागू कर दिया है। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान और बाजार पूरी तरह बंद हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की भारी टुकड़ियों को तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल लगातार गश्त कर रहे हैं।
तनाव की सबसे मुख्य वजह कांगपोकपी जिले के माकुई अशांग गांव में हुई 52 वर्षीय अजिनबोउ आर नामक व्यक्ति की नृशंस हत्या है। शनिवार को सुरक्षा बलों को अजिनबोउ का बिना सिर वाला शव बरामद हुआ था। इस घटना के बाद एक नागा नागरिक समाज संगठन 'जॉइंट ट्राइब्स काउंसिल मणिपुर' ने केंद्र और राज्य सरकार के सामने सख्त रुख अपनाया है। संगठन ने सरकार को अपहृत/कटा हुआ सिर वापस सम्मानजनक तरीके से सौंपने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
जॉइंट ट्राइब्स काउंसिल मणिपुर ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक मृतक का कटा हुआ सिर परिजनों को सुपुर्द नहीं किया जाता, तब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं होने दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सैन्य पोशाक (Camouflage) पहने हथियारबंद लोग कटे हुए सिर को प्रदर्शित करते दिख रहे हैं। नागा संगठनों का आरोप है कि उग्रवादी सिर को एक 'ट्रॉफी' की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। परिजनों की मांग है कि उन्हें शव का पूर्ण और गरिमापूर्ण अंतिम संस्कार करने का अधिकार मिलना चाहिए।
काउंसिल ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे की समयसीमा के भीतर सिर की बरामदगी नहीं होती है, तो वे न्याय हासिल करने के लिए सबसे कड़े कदम उठाने को विवश होंगे। फिलहाल, मृतक के शरीर को इंफाल स्थित जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) में रखा गया है, लेकिन पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया रुकी हुई है। क्षेत्र में स्थिति लगातार संवेदनशील बनी हुई है और प्रशासन शांति बहाल करने के प्रयासों में जुटा है।
देश के सबसे लोकप्रिय पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बिसलेरी के पानी के सैंपल में हानिकारक कोलीफॉर्म बैक्टीरिया पाया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक के 'वोट चोर, गद्दी छोड़' नारे वाले वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने और भारत समिट की जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है।
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी दीपथून विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने शनिवार को CRPF सुरक्षा के बीच दीप जलाने, मंदिर बोर्ड को निलंबित करने और मुख्य सचिव व डीजीपी को अवमानना नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में ऋतब्रत बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी है। जानें इस फैसले के राजनीतिक मायने और तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट पर इसका असर।
केंद्र सरकार ने UAPA की धारा 42 के तहत अधिसूचना जारी कर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जाकिर नाइक के संगठन IRF के फंड फ्रीज करने और संपत्तियों पर कार्रवाई करने का अधिकार दिया है। जानें धारा 7 और 8 के प्रावधान।
केंद्रीय कैबिनेट ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को हरी झंडी दे दी है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी तथा 2051 तक परिसीमन फ्रीज रहेगा।
उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां सत्ताधारी भाजपा और विपक्षी दलों के बीच नेतृत्व और चुनावी रणनीति पर बयानबाजी का दौर जारी है। इसी कड़ी में, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
30 नवंबर को बुलाए गए संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर विपक्षी दलों और केंद्र सरकार के बीच सियासी तकरार तेज हो गई है। कांग्रेस, सीपीआई और झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित कई दलों के नेताओं ने बेहद कम नोटिस दिए जाने, एजेंडे की अस्पष्टता, महिला आरक्षण कानून और संभावित परिसीमन विधेयक पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा है।
उत्तरप्रदेश के हाथरस में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार लोडर ने सवारियों से भरे टेंपो को रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में दिल्ली के दंपती और युवा क्रिकेटर समेत चार लोगों की मौत हो गई।
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और FSSAI को पैकेटबंद खाद्य उत्पादों पर 'हाई सुगर', 'हाई सॉल्ट' और 'हाई फैट' चेतावनी लेबल के नियम जल्द अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। जानें अदालत के मुख्य आदेश और 10 सप्ताह बाद होने वाली अगली सुनवाई की पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह