मऊगंज जिले की एक मेधावी छात्रा की आत्महत्या के बाद परिवार ने परीक्षा प्रणाली की अनियमितताओं को जिम्मेदार बताया है। घटना के बाद एनएसयूआई ने आर्थिक सहायता देकर मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग उठाई।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिले के नईगढ़ी क्षेत्र (ग्राम पुरवा) में नीट परीक्षा में हुये पेपर लीक और अनियमितताओं से आहत होकर मेधावी छात्रा आकांक्षा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता पैरालिसिस से पीड़ित हैं और उन्होंने बेटी की पढ़ाई के लिए किसान क्रेडिट कार्ड से 3 लाख का कर्ज लिया था। छात्रा को नीट परीक्षा में करीब 650 अंक आने की उम्मीद थी, लेकिन परीक्षा प्रणाली की खामियों के चलते वह मानसिक तनाव में थी। परिवार जनों का कहना है कि इसी वजह से छात्रा ने आत्महत्या कर लिया है। ऐसे में पूरे परिवार की खुशी बिखर गई है और उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
एनएसयूआई ने बढ़ाया मदद का हाथ
इस दुखद घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आॅफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाकड़ और इंदौर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। संगठन की ओर से परिवार को तत्काल ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि सौंपी गई और शेष कर्ज की राशि भी जल्द चुकाने का भरोसा दिया गया।
पांच करोड़ मुआवजे और नौकरी की मांग
केंद्र की भाजपा सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोलते हुए विनोद जाकड़ ने कहा कि यह पेपर लीक नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के सपनों की हत्या है। एनएसयूआई ने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए जो मांग रखी है उसमें पीड़ित परिवार को 5 करोड़ का आर्थिक मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और घर के बाकी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई होने तक अपना आंदोलन जारी रखने का संकल्प जताया। रीवा आगमन पर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकतार्ओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल नगर निगम मुख्यालय में एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय की कार में आग लगाने की कोशिश की। नियमितीकरण की मांग को लेकर हुए इस हंगामे की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 के दूसरे दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास, कृषि और फूड प्रोसेसिंग की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर रखा।
, विवाद बढ़ता देख विधायक शर्मा ने तुरंत सफाई देते हुए स्पष्ट किया कि उनका आशय भोपाल के स्थानीय काजी कैंप से नहीं, बल्कि "इस्लामाबाद वाले काजी कैंप" से था।
मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड ₹14,337 से बढ़ाकर ₹30,000 करने की मांग को लेकर हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन। मुख्यमंत्री आवास मार्च के दौरान पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का इस्तेमाल।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 22 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें पिता-पुत्र भी शामिल हैं। 112 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने 30 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 10 को गिरफ्तार किया है।
कल्पना मिश्रा की मौत के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को सतना भेजा गया, जबकि डॉ. शशिधर गर्ग ने पदभार संभालते ही व्यवस्थाओं की समीक्षा शुरू की।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर गंभीर मरीजों के उपचार की सघन मॉनीटरिंग के निर्देश दिए। सीनियर डॉक्टरों की जिम्मेदारी तय होगी और नर्सों की भर्ती होगी।
रीवा कमिश्नरी के सामने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और अस्पतालों में कथित लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। विक्रांत भूरिया ने स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल पर निशाना साधते हुए इस्तीफे की मांग उठाई।
सीधी में तेंदुए की खाल बरामद होने के बाद एसटीएफ और वन विभाग की जांच मऊगंज तक पहुंची। पिपराही से तीन संदिग्ध हिरासत में लिए गए। तस्करी नेटवर्क के अंतरराज्यीय कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
सिंगरौली के विंध्यनगर में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्ची आयुषी की मौत हो गई। चालक वाहन सहित फरार है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।