सतना जिले के मझगवां जनपद पंचायत के सरकारी विद्यालय हिरौंदी में मध्यान्ह भोजन वितरण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। 59 बच्चों की उपस्थिति में केवल 40 बच्चों के लिए भोजन तैयार किया गया। कई बच्चों को खाना नहीं मिला और अधपकी दाल व कम मात्रा की सब्जी परोसी गई। निरीक्षण में गंदगी और लापरवाही मिलने पर मां शारदा स्व सहायता समूह को नोटिस जारी किया गया और एक दिन की राशि काटी गई। वहीं रीवा के सेंट्रल किचन में भी गंदगी व निम्न गुणवत्ता का भोजन मिलने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
स्व सहायता समूहों द्वारा मध्यान्ह भोजन वितरण में गफलत किए जाने की लगातार मामले सामने आ रहे हैं, चाहे सतना हो या मैहर हर स्थान पर इस कार्य में लगी संस्था बच्चों के निवालों पर डांका डाल रही है। ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत मझगवां अन्तर्गत आने वाली शा. माध्यमिक शाला हिरौंदी में सामने आया है जहां सीईओ जिला पंचायत एवं क्वालिटी मानीटर्स पीएम पोषण जिला पंचायत सतना द्वारा निरीक्षण में बच्चों की संख्या से कम भोजन पाया गया। इस पर सीईओ जिला पंचायत ने मां शारदा स्व सहायता समूह एवं विद्यालय की रसोइयों को शोकाज जारी कर 22 सितम्बर तक जवाब मांगा गया है। जवाब समय से व संतोष जनक न पाए जाने पर समूह को मध्यान्ह भोजन वितरण से पृथक करने की चेतावनी दी गई है। नोटिस में कहा गया है कि हिरौंदी प्राथमिक एवं माध्यमिक खंड में अरहर की दाल, चावल, रसे वाली आलू, बरबटी एवं टमाटर की सब्जी बनाई गई जिसकी मात्रा बहुत कम थी। 8 बच्चों को माध्यमिक शाला में और 19 बच्चों को प्राथमिक शाला में भोजन कम पड़ गया। नोटिस में कहा गया कि प्राथमिक खंड में 103 छात्र-छात्राएं दर्ज हैं एवं उस दिन 59 छात्र उपस्थित थे, जिसमें से समूह द्वारा मात्र 40 बच्चों को मध्यान्ह भोजन बनाया गया था। उसमें भी मात्रा काफी कम थी। इसी प्रकार माध्यमिक खंड में 122 छात्र-छात्राएं दर्ज हैं एवं 48 छात्र उपस्थित थे जिसमें से मात्र 40 बच्चों को भोजन बनाया गया था उसमें भी दाल और सब्जी बहुत पतली और कम मात्रा में पाई गई।
भूखे रह गए बच्चे, एक दिन के भोजन पकाने की राशि में कटौती
नोटिस में कहा गया है कि इतना ही नहीं जब दाल कम पड़ गई तो दोबारा बनाई गई तो दाल कच्ची रह गई। दाल पकने के कारण विलम्ब हुई जिसके कारण बच्चे काफी समय तक भूखे रह गए। नोटिस में आरोप यहां तक है कि रसोई घर में गंदगी पाई गई एवं मध्यान्ह भोजन गैस चूल्हे में न बनाकर लकडी के चूल्हे में बनाया गया। इससे प्रतीत होता है कि योजना के संचालन में लापरवाही बरती जा रही है और मनमानी तरीके से भोजन वितरण किया जा रहा है। मां शारदा स्व सहायता समूह को जारी नोटिस में इस लापरवाही के लिए उनके एक दिन के भोजन पकाने की राशि में कटौती की गई।
सेंट्रल किचन में मिली गंदगी, दस हजार का जुर्माना
रीवा की निर्मला ज्योति महिला मंडल द्वारा संचालित सिविल लाइन स्थित केन्द्रीयकृत किचन के निरीक्षण में व्यापक गड़बड़ियां पाई गई हैं जिस पर संस्था के अध्यक्ष को नोटिस जारी कर दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। नोटिस में जो कमियां पाई गई है उनका उल्लेख करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने कहा है कि किचन में अधपका चावल एवं पानी वाली कच्ची दाल एवं आलू एवं कुम्हड़ा की मिक्स पानी वाली सब्जी बनी हुई पाई गई जिसमें छिलके वाले कुम्हड़े डाले गए थे। भोजन की गुणवत्ता बहुत निम्न स्तर की पाई गई। रसोई घर में बहुत ही गंदगी पाई गई। भोजन पहुंचाने वाले कंटेनर भी खराब गुणवत्ता के पाए गए। खाद्यान्न सामग्री का रख-रखाव भी ठीक तरह से नही पाया गया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अन्तर्गत आपकी संस्था से ताजा, गर्म और मेनू अनुसार रुचिकर भोजन प्रदाय करने का अनुबंध किया गया है, परन्तु अनुबंध अनुसार भोजन बनाने में एगमार्क मसालों का उपयोग किया जाना प्रावधानित है। आटा गूंथने की मशीन में जाले पाए गए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।