भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और पत्नी हसीन जहां के गुजारा भत्ता विवाद में नया मोड़। सुप्रीम कोर्ट ने ₹10 लाख की मांग पर हसीन जहां से पूछा- 'क्या ₹4 लाख पर्याप्त नहीं?' जानिए विवाद की पूरी पृष्ठभूमि।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच चल रहे गुजारा भत्ता विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने हसीन जहां को कड़ी टिप्पणी की है। कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा ₹4 लाख मासिक गुजारा भत्ता (₹2.5 लाख बेटी और ₹1.5 लाख पत्नी के लिए) तय किए जाने के बाद, हसीन जहां ने इस राशि को नाकाफ़ी बताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने कोर्ट से हर महीने ₹10 लाख गुजारा भत्ते की मांग की थी।
हसीन जहां की ₹10 लाख की मांग पर सुनवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाते हुए पूछा, 'क्या 4 लाख की रकम पर्याप्त नहीं है?' अदालत ने इस मामले में केंद्र सरकार, पश्चिम बंगाल सरकार और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
इससे पहले, कलकत्ता हाईकोर्ट ने जुलाई 2025 में शमी को हसीन जहां और उनकी बेटी आयरा को संयुक्त रूप से प्रति माह ₹4 लाख का मेंटेनेंस देने का आदेश दिया था। यह फैसला 21 अप्रैल, 2025 को हुई सुनवाई के बाद 1 जुलाई, 2025 को आया था, और यह राशि पिछले सात वर्षों से लागू होगी।
बता दे मोहम्मद शमी (उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी) और हसीन जहां (कोलकाता की मॉडल और पूर्व KKR चीयर लीडर) ने 6 जून 2014 को निकाह किया था। शमी ने अपने परिवार की असहमति के बावजूद हसीन से शादी की थी। शमी को बाद में पता चला कि हसीन जहां पहले से शादीशुदा थीं और उनकी पहली शादी (2002 में सैफुद्दीन से लव मैरिज) से दो बेटियां थीं। सैफुद्दीन से उनका तलाक 2010 में हुआ था। शमी और हसीन की बेटी आयरा का जन्म 17 जुलाई 2015 को हुआ। साल 2018 में, हसीन जहां ने क्रिकेटर और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद से दोनों अलग रह रहे हैं। शमी अपनी बेटी आयरा से बहुत स्नेह रखते हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर उनके साथ की मुलाकातें और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने चीन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला डबल्स में 15 साल बाद भारत के लिए मेडल पक्का हुआ है।
कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में हो सकता है बड़ा बदलाव। मध्य प्रदेश के सारांश जैन की प्लेइंग इलेवन में एंट्री की चर्चा तेज। जानिए उनका करियर और उपलब्धियां।
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के रोमांचक हाइलाइट्स। गॉल में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
केंद्र सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 का ऐलान कर दिया है। खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और कोचों के योगदान को सम्मानित करने के लिए इस वर्ष 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन स्पोर्ट्स एंड गेम्स 2025 के लिए चुना गया है।
नई दिल्ली में शुरू हुई बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के पहले राउंड में भारत के युवा स्टार आयुष शेट्टी ने चीन के वर्ल्ड चैंपियन शी यू ची को हराकर बड़ा उलटफेर किया। पीवी सिंधु, त्रिषा-गायत्री और पुरुष युगल जोड़ी ने भी शानदार जीत दर्ज की
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने श्रीलंका पर अपना शिकंजा कस लिया है। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम संघर्ष करती हुई नजर आ रही हैं। इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बड़ी पारी की उम्मीद थी। ऋषभ पंत 62 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाने में कामयाब रहे।
मेडिकल साइंस की दुनिया से एक बेहद राहत देने वाली खबर सामने आई है। नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर्स के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा शोध किया है, जो दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे बच्चों और उनके परिजनों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।