मध्य प्रदेश भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर 17 जिला कार्यालयों का भूमिपूजन हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम मोदी के नेतृत्व और भाजपा की विचारधारा को अमर बताया। जानें 'गांव-बस्ती चलो अभियान' का पूरा प्लान।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश में उत्सव और संगठन विस्तार का अनूठा संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने वर्चुअली जुड़कर प्रदेश के 17 जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमिपूजन किया। भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने न केवल संगठन की शक्ति को रेखांकित किया, बल्कि वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती ताकत का भी जिक्र किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया का वह तीसरा देश बन गया है, जो अपने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देता है। उन्होंने कहा, "यह असली धुरंधरों का जमाना है। पहले पाकिस्तान नकली नोटों के जरिए हमें परेशान करता था, लेकिन आज उसे सही ठिकाने लगा दिया गया है।"
सीएम ने भाजपा की विकास यात्रा की तुलना पौराणिक 'फीनिक्स' पक्षी से करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी विचारधारा है जो कभी समाप्त नहीं होती, बल्कि हर संकट के बाद और अधिक मजबूती से उभरती है। उन्होंने अटल जी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि भाजपा ने 24 दलों के गठबंधन को सफलतापूर्वक चलाकर सुशासन की मिसाल पेश की थी।
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आगामी लक्ष्यों को साझा करते हुए बताया कि पार्टी का संकल्प अगले स्थापना दिवस तक प्रदेश के सभी 52 जिलों में अपने निजी कार्यालय स्थापित करने का है। नए कार्यालय में होगा।
आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: प्रत्येक कार्यालय में हाई-टेक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम।
वैचारिक केंद्र: समृद्ध पुस्तकालय जहाँ पार्टी की विचारधारा और इतिहास से जुड़ी पुस्तकें होंगी।
डिजिटल कनेक्टिविटी: संगठन के कार्यों को गति देने के लिए अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाएँ।

स्थापना दिवस के इस भावुक क्षण में दिवंगत नेताओं के परिजनों का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री स्वयं मंच से नीचे उतरकर पूर्व विधायक स्वर्गीय रमेश शर्मा के परिजनों से मिलने पहुँचे।
इसके साथ ही, पार्टी कल यानी 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक प्रदेशव्यापी 'गांव-बस्ती चलो अभियान' शुरू करने जा रही है। इसके तहत:
प्रत्येक विधानसभा के 50 बड़े गांवों का चयन किया गया है।
सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता इन गांवों में प्रवास करेंगे।
पार्टी की नींव रखने वाले पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका सम्मान किया जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह