एमपी कैबिनेट ने ओबीसी युवाओं के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 को मंजूरी दी। कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा और दिव्यांग शिक्षकों का मानदेय दोगुना हुआ। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास और युवाओं के भविष्य को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। इस बैठक में कुल 20 एजेंडों पर चर्चा की गई, जिसमें सबसे प्रमुख 'शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026' की शुरुआत रही। इसके साथ ही, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA/DR) में वृद्धि की भी आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है।
राज्य सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए एक नई पहल की है। 'शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026' के तहत युवाओं को सैन्य बल, पुलिस, होमगार्ड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण की अवधि: चार माह का आवासीय प्रशिक्षण।
लक्ष्य: एक वर्ष में 4,000 युवाओं को तैयार करना।
शिष्यवृत्ति (Stipend): प्रशिक्षण के दौरान युवकों को 1,000 रुपए और युवतियों को 1,200 रुपए प्रतिमाह की शिष्यवृत्ति दी जाएगी।
मुख्यमंत्री की पिछली घोषणा पर मुहर लगाते हुए कैबिनेट ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 3% महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) बढ़ाने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। इस वृद्धि के बाद अब DA/DR 55% से बढ़कर 58% हो गया है। इस निर्णय से सरकारी खजाने पर 2,450 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।
कैबिनेट ने विभिन्न विभागों की करीब 6,940 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को जारी रखने का निर्णय लिया है।
दिव्यांग शिक्षा: सामाजिक न्याय विभाग के तहत दिव्यांग संस्थानों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों और प्रशिक्षकों का मानदेय 9,000 रुपए से बढ़ाकर 18,000 रुपए कर दिया गया है।
कुपोषण पर प्रहार: 'मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0' के तहत गंभीर रूप से कम वजन वाले बच्चों के लिए अतिरिक्त राशि का आवंटन किया गया है।
सिंचाई परियोजना: रीवा जिले की महाना सिंचाई परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
न्यायिक जांच: इंदौर के भागीरथपुरा में हुई जल प्रदूषण की घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन का अनुसमर्थन किया गया।
लोक निर्माण विभाग (PWD) और वाणिज्यिक कर विभाग की कई योजनाओं को अगले 5 वर्षों के लिए विस्तार दिया गया है। इसमें भोपाल में स्टेट गेस्ट हाउस का निर्माण, मंत्रालय भवन, विधानसभा और विधायक विश्राम गृह के रखरखाव से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। साथ ही, ग्रामीण आवास और परिवहन अधोसंरचना विकास निधि को भी आगामी पांच वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी दी गई है।
मध्यप्रदेश के दमोह में 3 साल के बच्चे अनिरुद्ध की हत्या कर शव भूसे में फेंक दिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और एफएसएल टीम जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे बंगाल में सुशासन और विकास के नवयुग का प्रारंभ बताया।
भोपाल के ऐशबाग में सार्वजनिक शौचालय को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच विवाद गहराया। निगम ने रेलवे को बाउंड्री वॉल हटाने का नोटिस देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है
मऊगंज जिले के बहुती गांव में अकेली रह रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे पुलिस चोरी और संपत्ति विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है।
मैहर सिविल अस्पताल में घायल महिला को रीवा रेफर करने के बावजूद चार घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। एक वाहन में डीजल खत्म था तो दूसरे में ऑक्सीजन नहीं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और 108 सेवा की लापरवाही उजागर हुई।
मुकुंदपुर रेंज के गोरा गांव में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ाई की शिकायत पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा। मौके पर लोगों को चेतावनी देकर वन अपराधों के खिलाफ विशेष निगरानी अभियान और सख्ती जारी रखने की बात कही गई।
सोनौरा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की धीमी प्रगति पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने नाराजगी जताई। 15 दिनों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर 25 करोड़ के टेंडर को निरस्त कर एजेंसी टर्मिनेट करने की चेतावनी दी गई।
265 करोड़ के सतना स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की रफ्तार बेहद धीमी है। 24 माह में पूरा होने वाले काम का 20 माह बाद भी आधा हिस्सा अधूरा है, जिससे पीएम गति शक्ति यूनिट और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली सवालों में घिर गई।
आरटीआई जवाब में स्पष्ट हुआ कि सार्थक ऐप के नियम नियमित कर्मचारियों तक सीमित हैं। बावजूद इसके एनएचएम संविदाकर्मियों पर ऐप अटेंडेंस का दबाव बना हुआ है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली, मानदेय विवाद और प्रशासनिक सख्ती पर बहस तेज हो गई।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 साल की लापता किशोरी का कंकाल मिलने का सनसनी फैल गई। दावा किया जा रहा है कि सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मिले कंकाल के अवशेष लापता नंदनी कुशवाह के हैं। जो डेढ़ महीने से लापता थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह