मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में 5 हजार किसानों के लिए 'कवच योजना', स्वास्थ्य क्षेत्र, खेल अधोसंरचना और कर्मचारियों के लिए कुल 32,070 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति मिली।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जन-कल्याण को गति देने के लिए कुल 32,070 करोड़ रुपये की योजनाओं और प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। सरकार के इन निर्णयों का मुख्य केंद्र बिंदु किसान कल्याण, स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण, खेल अधोसंरचना का विस्तार, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूती और शैक्षणिक संवर्ग का हित संवर्धन रहा है।
कवच योजना का अनुमोदन और वित्तीय प्रावधान:
मंत्रि-परिषद ने सहकारिता विभाग के अंतर्गत महत्वपूर्ण "कवच योजना" को अनुमोदित किया है। यह योजना उन सहकारी समितियों के लगभग 5 हजार किसानों के लिए वरदान साबित होगी, जिनके ऋण खातों में तकनीकी या अन्य गड़बड़ियां आ गई थीं और जांच में देरी के कारण वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे थे। अब ऐसे किसानों को मुख्यधारा से जोड़कर नया ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
निधि का स्वरूप: प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए अपैक्स बैंक और जिला सहकारी बैंकों द्वारा अपने स्तर से 50 करोड़ रुपये की सीमा तक की निधि निर्मित की जाएगी।
शासन की सहायता: राज्य सरकार द्वारा किसान हित में एक बार 25 करोड़ रुपये की अंशपूंजी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए आगामी वित्तीय वर्षों (1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031) के वास्ते कई बड़े वित्तीय प्रावधान किए गए हैं:
जिला और सिविल अस्पताल एवं औषधालय संचालन: जिला एवं सिविल अस्पतालों तथा औषधालयों के सुचारू संचालन के लिए 12,517.99 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और परिवार कल्याण कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा।
प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल: ग्रामीण और शहरी स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, उप स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए 11,812.02 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिसके तहत आंतरिक रोगियों को निःशुल्क भोजन और दवाइयां मिलती हैं।
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएमअभीम): स्वास्थ्य आपदाओं से निपटने, क्रिटिकल केयर ब्लॉक, इंटीग्रेटेड सार्वजनिक स्वास्थ्य लैब और ब्लॉक सार्वजनिक स्वास्थ्य यूनिट की स्थापना के लिए 2,448.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
मलेरिया और वेक्टर जनित रोग नियंत्रण: शीत ज्वर और अन्य वेक्टर जनित रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए 1,704.81 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है, जिसमें नए कीटनाशकों और लार्मीसाइड का उपयोग शामिल है।
प्रदेश के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं और आधुनिक स्टेडियम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की खेल अधोसंरचना योजना (वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31) के लिए 2,460 करोड़ 57 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। वर्तमान में जिला मुख्यालयों और लगभग 100 विकास खंडों में खेल स्टेडियम मौजूद हैं, जिनका उन्नयन कर खिलाड़ियों के लिए स्थायी खेल उपकरण और उच्चस्तरीय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत स्टेट डाटा सेंटर (SDC) के उन्नयन, परिचालन और संधारण के लिए 1,099 करोड़ 58 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है। मध्य प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPSEDC) द्वारा संचालित यह सेंटर सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण डेटा के सुरक्षित संग्रहण, क्लाउड होस्टिंग, ई-मेल सेवाओं और आपदा प्रबंधन (डिजास्टर रिकवरी) के लिए साझा मंच प्रदान करता है, जिससे नागरिकों को डिजिटल सेवाएं निर्बाध रूप से मिलती हैं।
जनजातीय कार्य विभाग के सहायक शिक्षकों, उच्च श्रेणी शिक्षकों तथा नवीन शैक्षणिक संवर्ग के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। इसके तहत 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर प्रचलित क्रमोन्नत योजना के अंतर्गत चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान 1 जुलाई 2023 अथवा इसके बाद की तिथि से प्रभावशील किए जाने का विधिवत अनुमोदन प्रदान किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आज स्वयंसेवक एकत्रीकरण होगा। कार्यक्रम में संघ के भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों से 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।