दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिवाली, दुर्गा पूजा और छठ पर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मध्यप्रदेश से देश के 10 प्रमुख राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की व्यापक तैयारी की है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन से मध्यप्रदेश के लगभग 30 महत्वपूर्ण स्टेशन सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे, जिससे यात्रियों को नियमित ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची से बड़ी राहत मिलेगी।
रेलवे की इस विशेष योजना के तहत मध्यप्रदेश की कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा और दिल्ली तक स्थापित की गई है। त्योहारी सीजन के दौरान आवागमन को सुगम बनाने के लिए चलाई जा रही इन ट्रेनों से यात्रियों के पास यात्रा के लिए अतिरिक्त और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होंगे।
इस त्योहारी शेड्यूल में भोपाल मंडल के यात्रियों को विशेष लाभ मिलने जा रहा है। सुल्तानपुर और वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच चलाई जाने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनें बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। दोनों दिशाओं में इन ट्रेनों के 4-4 फेरे निर्धारित किए गए हैं। इन दोनों प्रमुख रूटों से भोपाल मंडल के इन तीनों स्टेशनों को मुंबई के लिए कुल 16 एकतरफा परिचालन के अतिरिक्त विकल्प प्राप्त होंगे।
अजमेर–रांची पूजा स्पेशल (09619/09620):
साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे होंगे। यह ट्रेन अजमेर से 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रवाना होकर गुना और सागर होते हुए रांची पहुंचेगी। मध्यप्रदेश में यह ट्रेन रुठियाई, गुना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, ब्यौहारी और सिंगरौली के यात्रियों को सेवा देगी।
जोधपुर–चेन्नई बीच पूजा स्पेशल (04815/04816):
जोधपुर से 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलने वाली यह ट्रेन गुना, बीना, भोपाल और इटारसी होते हुए चेन्नई पहुंचेगी। मध्यप्रदेश में रुठियाई, गुना, बीना, भोपाल और इटारसी के यात्री इस सेवा का पूरा लाभ उठा सकेंगे।
रानी कमलापति–गया पितृपक्ष स्पेशल (01661/01662):
पितृपक्ष के दौरान गया में पिंडदान और श्राद्ध कर्म करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह ट्रेन विशेष रूप से चलाई जा रही है। रानी कमलापति से यह 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को प्रस्थान करेगी और इटारसी, जबलपुर, कटनी व सतना होते हुए गया पहुँचेगी।
पुणे और मुंबई सीएसएमटी–गोरखपुर स्पेशल:
पुणे से गोरखपुर (01415/01416) और मुंबई सीएसएमटी से गोरखपुर (01079/01080) के लिए संचालित होने वाली इन ट्रेनों के माध्यम से खंडवा, इटारसी, भोपाल और बीना के यात्रियों को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए सुगम कनेक्टिविटी मिलेगी। दोनों ट्रेनों के फेरे मिलाकर कुल 87 अतिरिक्त फेरे यात्रियों को मिलेंगे।
रानी कमलापति–रीवा पूजा स्पेशल (02191/02192):
रीवा और रानी कमलापति के मध्य संचालित होने वाली इस स्पेशल ट्रेन के दोनों दिशाओं में 4-4 फेरे तय किए गए हैं, जो विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना पर रुकेंगे।
रीवा–डॉ. अंबेडकर नगर पूजा स्पेशल (01710/01709):
विंध्य क्षेत्र को मालवा और इंदौर से जोड़ने वाली इस नई स्पेशल ट्रेन के 6-6 फेरे दोनों दिशाओं में होंगे। यह ट्रेन सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर और उज्जैन-इंदौर क्षेत्र के यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी।
सुल्तानपुर और वाराणसी–लोकमान्य तिलक टर्मिनस फेस्टिवल स्पेशल:
ट्रेन नंबर 04212/04211 और 04225/04226 सुल्तानपुर व वाराणसी से चलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी और खंडवा के रास्ते मुंबई तक का सफर तय करेंगी। इन ट्रेनों में आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं जिनमें थर्ड एसी इकोनॉमी की विशेष सुविधा शामिल है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।
पटना के मनेर (शेरपुर गंगा घाट) के पास तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में 3 पेशेवर अपराधी मारे गए। मनेर SHO भी घायल हुए। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया 5 घंटे हंगामा और पथराव।
राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के उस ऐलान पर सवाल उठाए हैं जिसमें पंचायती राज योजनाओं के लिए आधार की जगह वोटर आईडी के इस्तेमाल की बात कही गई है। इसे उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश करार दिया है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश पर एक्स (Twitter) पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने साफ कहा कि राजनीतिक सुविधा के लिए न्यायिक स्वतंत्रता से समझौता नहीं हो सकता।
पंजाब के राजपुरा पास अमृतसर से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की पैंट्री कार और चार बोगियों में अचानक आग लग गई। यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
फ्रांसीसी नौसेना के राफेल मरीन फाइटर जेट ने INS विक्रांत पर पहली सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। जानिए CATOBAR और STOBAR तकनीक से जुड़ी इस ट्रायल की पूरी जानकारी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास एक ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। चॉपर में 6 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पढ़िए पूरी खबर।
दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों, डीजल बसों और बिना PUCC गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जानें नियम और राहत की पूरी जानकारी।
बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिग्गज उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का दिल्ली में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे आरके सिन्हा लंबे समय से अस्वस्थ थे।
सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द कर दी है। कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर और अनंत सिंह की प्रतिक्रिया।