मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में इस वर्ष संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि अल्प वर्षा को चुनौती के रूप में नहीं, बल्कि वैज्ञानिक खेती और बेहतर जल प्रबंधन के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। मंत्रालय में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर किसानों को हर संभव सहयोग देने की रणनीति बनाई गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों को मौसम की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। अफसरों से कहा कि कम पानी और कम अवधि में तैयार होने वाली फसलों जैसे ज्वार, बाजरा, उड़द, मूंग, तुअर और कोदो-कुटकी (श्रीअन्न) को अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। किसानों को जल्दबाजी में बुआई न करने की सलाह दी गई है। खेतों में पर्याप्त नमी होने पर ही बुवाई करने और नमी संरक्षण के आधुनिक तरीके अपनाने पर जोर दिया गया है। कृषि वैज्ञानिकों और विषय विशेषज्ञों के सुझावों को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए कृषि विस्तार तंत्र को सक्रिय किया गया है।
अगले दो वर्षों के लिए राज्य सरकार ने जल संरक्षण हेतु एक मिशन मोड कार्यक्रम तैयार किया है..
जलाभिषेक 2.0: प्रदेश के पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुओं का सर्वे कर उनका जीर्णोद्धार किया जाएगा। हर विकासखंड में न्यूनतम 100 जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य है।
ग्रामीण एवं नगरीय जल आपूर्ति: ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत बंद पड़ी नल-जल योजनाओं की मरम्मत के लिए 90 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। नगरीय निकायों में वैकल्पिक जल स्रोतों और टैंकर व्यवस्था की आकस्मिक योजना तैयार है।
भूजल पुनर्भरण: "खेत का पानी खेत में, गांव का पानी गांव में" के सिद्धांत पर चेक डैम, स्टॉप डैम और खेत-तालाबों का निर्माण किया जाएगा।

राज्य सरकार ने जल उपयोग के लिए स्पष्ट प्राथमिकता तय की है...
पेयजल
सिंचाई
विद्युत उत्पादन
सभी प्रमुख जलाशयों (जैसे इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, बाणसागर और गांधीसागर) के लिए रूल कर्व का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही, रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए एक राज्य स्तरीय जल डैशबोर्ड तैयार किया जाएगा।
आकस्मिकता से निपटने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक प्रशासनिक तैयारियाँ की हैं:
राजस्व और कृषि सर्वे: आरबीसी 6 (4) के तहत क्षति सर्वे के लिए राजस्व, कृषि और पंचायत अमले को संयुक्त प्रशिक्षण दिया गया है। डिजिटल क्रॉप सर्वे और सैटेलाइट इमेजरी के माध्यम से मात्र 15 दिनों में क्षति का आकलन संभव होगा।
फसल बीमा और सूचना: फसल बीमा कवरेज का विस्तार करने और दावों के त्वरित निपटान के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को मोबाइल संदेशों के माध्यम से मौसम का पूर्वानुमान और सामयिक कृषि सलाह नियमित रूप से भेजी जा रही है।
जिला स्तरीय निगरानी: प्रत्येक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में जल संकट आकस्मिक योजना बनाई गई है और कलेक्टर्स को सिंचाई एवं विद्युत उपलब्धता की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।