भोपाल में आयोजित रोजगार सहायक सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन यादव ने सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने, मातृत्व व पितृत्व अवकाश देने और कोर्ट से बरी होने पर दोबारा नौकरी की गारंटी जैसी बड़ी घोषणाएं कीं

भाेपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की कि प्रदेश में ग्राम रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट की उम्र अब 62 वर्ष होगी। इसके साथ ही महिला रोजगार सहायकों के लिए प्रसूति अवकाश (मातृत्व अवकाश) और ऐच्छिक अवकाश की सुविधा मिलेगी। वहीं, पुरुष रोजगार सहायकों को भी राहत देते हुए 15 दिनों का पितृत्व अवकाश देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती, आयु सीमा और अनुकंपा नियुक्ति जैसे गंभीर विषयों पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जल्द ही ठोस नीति बनाई जाएगी।

रोजगार सहायकों को सेवा सुरक्षा का भरोसा देते हुए सीएम ने कहा कि यदि किसी कारणवश किसी रोजगार सहायक पर कोई आपराधिक मामला दर्ज हो जाता है और बाद में वह अदालत से निर्दोष सिद्ध (बरी) हो जाता है, तो उसे दोबारा सेवा में लेने की गारंटी सरकार देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब किसी ने अपराध किया ही नहीं, तो उसे नौकरी से बाहर नहीं रखा जाएगा। सरकार सबसे पहले कर्मचारियों के हितों, सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करेगी।
हादसे में मृतकों को 10-10 लाख रुपए
सम्मेलन में शामिल होने भोपाल आ रहे दो रोजगार सहायकों—हुरजी मेड़ा और लखन कमोदिया की सड़क हादसे में असमय मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम ने दोनों मृतक साथियों के परिवारों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया। इसके साथ ही हादसे में घायल हुए कर्मचारियों के मुफ्त इलाज की व्यवस्था सरकार करेगी; गंभीर घायलों को 1 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।
किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 28 मई करने की घोषणा की है। पहले यह अवधि 23 मई तक तय की थी। सीएम ने बताया कि मध्य प्रदेश पूरे देश में रिकॉर्ड गेहूं खरीदी कर रहा है। पिछले साल जहां 75 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था, वहीं इस बार 100 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य है। स्लॉट बुकिंग कराने वाले जो किसान किसी कारणवश अब तक अपनी उपज नहीं बेच पाए हैं, वे अब 28 मई तक गेहूं बेच सकेंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने रोजगार सहायकों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, "जैसे शरीर के भीतर आत्मा न हो तो शरीर व्यर्थ है, वैसे ही रोजगार सहायक के बिना पंचायतें बेकार हैं।" उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज और पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल भारत के सपने को जमीन पर उतारने वाले असली ध्वजवाहक यही कर्मचारी हैं। सीएम ने उनकी तुलना हनुमान जी से करते हुए कहा कि जिस तरह हनुमान जी ने अपनी बुद्धि और पराक्रम से हर असंभव कार्य को संभव बनाया, उसी तरह रोजगार सहायक भी जमीनी स्तर पर हर चुनौती का समाधान कर कलेक्टर-एसपी से भी आगे बढ़कर गरीबों की सेवा कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की और UCC लागू करने का संकल्प लिया। जानिए अमृत भारत योजना और जिले के विकास कार्यों से जुड़ी पूरी खबर।
जबलपुर के खितौला स्थित ईएसएएफ बैंक में 14 किलो सोना लूटने वाले मुख्य आरोपी सुनील पासवान को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश का स्लीमनाबाद टनल प्रोजेक्ट बनकर तैयार। सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण। 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ। जानें इस इंजीनियरिंग चमत्कार की खासियत।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सोनोग्राफी रिपोर्ट से असंतुष्ट महिला ने फीस लौटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने से कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रीवा में फर्जी हलफनामा देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त जांच के बाद निलंबन, वेतनवृद्धि की रिकवरी और विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
रीवा की अदालत ने दहेज हत्या मामले में दोषी सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु के आरोप सिद्ध मानते हुए कठोर दंड दिया।
रीवा में भगवान जगन्नाथ का दिव्य महास्नान, विशेष श्रृंगार और महाआरती के बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती, पुष्पवर्षा और भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया।
सीधी जिले में स्कूल खुलने के बावजूद स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है। ओवरलोड ऑटो, अनफिट बसें और बिना सुरक्षा सुविधाओं वाले वाहन बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सिंगरौली नगर निगम की 92 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट परियोजना में अनियमितता और ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त जांच, भुगतान रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मझगवां क्षेत्र में घर से लापता नौ वर्षीय बालक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह