मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नर्मदा प्रदूषण मामले में सख्त रुख अपनाया है। नदी में मिलने वाले दूषित नालों पर एसटीपी लगाने और मॉनिटरिंग कमेटी के गठन के सुझावों पर अगली सुनवाई 12 मई को होगी।

जबलपुर। स्टार समाचार
मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी नर्मदा नदी को दूषित होने से बचाने के लिए माननीय मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ के समक्ष याचिकाकर्ताओं ने नदी के संरक्षण हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव पेश किए। कोर्ट ने इन सुझावों को रिकॉर्ड पर लेते हुए सभी संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 12 मई को निर्धारित की गई है।
याचिकाकर्ताओं की ओर से दिए गए सुझावों में सबसे प्रमुख बिंदु नर्मदा में मिलने वाले प्रदूषित नालों की पहचान करना है। सुझाव दिया गया है कि इन सभी नालों पर तत्काल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) लगाए जाएं। इसके साथ ही, उपचारित (Treated) पानी का पुन: उपयोग कृषि, सिंचाई और औद्योगिक क्षेत्रों में करने को गति दी जाए, ताकि दूषित जल सीधे नदी में न मिल सके। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नर्मदा को बचाने के लिए दूरगामी और ठोस उपायों की आवश्यकता है।
हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई एक लॉ छात्र के पत्र पर संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में कर रहा है। मप्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से पेश की गई जांच रिपोर्ट में डराने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शहर के लगभग सभी नालों के पानी में भारी मात्रा में सीवेज मिला हुआ है, जिससे यह पानी पीने, निस्तार और सिंचाई के लिए पूरी तरह अनुपयोगी हो चुका है। कोर्ट ने चेतावनी दी कि यदि यह दूषित जल पेयजल पाइपलाइन में मिल गया, तो शहर में गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा हो सकता है।
वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य संघी ने दलील पेश करते हुए बताया कि शहर से प्रतिदिन 174 मेगालीटर वेस्ट वॉटर निकलता है, लेकिन नगर निगम के 13 सीवेज प्लांट्स केवल 58 मेगालीटर पानी का ही उपचार कर पाते हैं। शेष प्रदूषित पानी सीधे नर्मदा और हिरन नदी में मिल रहा है। इसके अतिरिक्त, गौरीघाट पर तेल के दीपों का विसर्जन भी जल प्रदूषण का एक बड़ा कारण बना हुआ है।
डेमोक्रेटिक लायर्स फोरम के सचिव रविंद्र गुप्ता ने कोर्ट में दलील दी कि वर्तमान व्यवस्था स्वच्छ पेयजल आपूर्ति में सक्षम नहीं दिख रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक 'मॉनिटरिंग कमेटी' बनाई जानी चाहिए। इस कमेटी में जबलपुर के मेयर, कमिश्नर, कलेक्टर, पीएचई विभाग के प्रमुख और सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाए, ताकि शुद्धिकरण कार्यों की निरंतर निगरानी हो सके।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।