मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने प्रदेश की अदालतों में सुरक्षा चूक और जजों की सुरक्षा पर सरकार से 31 मार्च तक रिपोर्ट मांगी है। जानें रजिस्ट्रार की रिपोर्ट के चौंकाने वाले तथ्य।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के जिला और तहसील न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की खंडपीठ ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश की अदालतों में सुरक्षा के हालात चिंताजनक हैं। कोर्ट ने सरकार से इस मुद्दे पर 31 मार्च 2026 तक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए पूछा कि आखिर सरकार इस संवेदनशील मुद्दे को गंभीरता से क्यों नहीं ले रही है? अदालत ने कहा:
"प्रदेश में कहीं कोर्ट की दीवार गिरने से जज घायल हो रहे हैं, तो कहीं परिसर के भीतर बम धमाके हो रहे हैं। ऐसी स्थितियों में न्यायपालिका का निर्भय होकर कार्य करना चुनौतीपूर्ण है।"
हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार नरेश एम. सिंह द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट ने प्रदेश की अदालतों की सुरक्षा की पोल खोल कर रख दी है:
दीवारों का अभाव: प्रदेश के 29 जिला न्यायालयों में अभी तक बाउंड्री वॉल (चहारदीवारी) ही नहीं है।
कम ऊंचाई: 27 तहसील न्यायालयों की बाउंड्री वॉल इतनी छोटी है कि उन्हें आसानी से लांघा जा सकता है।
पुलिस चौकी की कमी: मध्य प्रदेश के केवल 5 जिला न्यायालयों में ही पुलिस चौकी की व्यवस्था उपलब्ध है।
जजों की सुरक्षा: रिपोर्ट के अनुसार, 28 जिलों में जजों और उनके परिवारों की सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी पाए गए हैं।
राज्य सरकार की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ने दलील दी कि कई स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और दीवारों की ऊंचाई बढ़ाई जा रही है। हालांकि, कोर्ट इन जवाबों से संतुष्ट नजर नहीं आया। उल्लेखनीय है कि जजों की सुरक्षा को लेकर हाई कोर्ट ने वर्ष 2016 में स्वतः संज्ञान (Suo Motu) लेते हुए जनहित याचिका पर सुनवाई शुरू की थी, जो एक दशक बीतने के बाद भी जारी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।