मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमएसएमई विभाग के दो साल के कार्यों की समीक्षा की। पंजीकरण में 31% वृद्धि पर बधाई दी और ग्वालियर में ₹2 लाख करोड़ निवेश की इकाइयों के भूमिपूजन की तैयारी के निर्देश दिए।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज खजुराहो में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) विभाग के पिछले दो वर्ष के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इंदौर और भोपाल जैसे मेट्रोपॉलिटन सिटीज को ध्यान में रखते हुए विकसिंत किए गए औद्योगिक क्षेत्रों का उद्योग जगत के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उनका उद्देश्य इन क्षेत्रों में अधिकतम औद्योगिक इकाइयाँ स्थापित करवाना, व्यापक निवेश आकर्षित करना और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। बैठक में एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप और मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'उद्योग वर्ष' के समापन के अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि इस माह के अंत तक ग्वालियर में लगभग ₹2 लाख करोड़ निवेश वाली इकाइयों के भूमिपूजन, औद्योगिक भूखंड आवंटन तथा शुभारंभ का एक व्यापक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विभाग द्वारा एमएसएमई के पंजीकरण में हासिल की गई 31 प्रतिशत की जबरदस्त ग्रोथ पर संतोष व्यक्त किया और इसे पिछले दो वर्ष में राज्य शासन द्वारा छोटे उद्योगों के लिए बनाए गए बेहतरीन वातावरण का परिणाम बताया। उन्होंने अधिकारियों को फूड पार्क सहित ग्रामीण और कुटीर उद्योगों को भी एमएसएमई के दायरे में लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने MSME के पंजीकरण में हुई 31% की शानदार वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया।
इंदौर-भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों के औद्योगिक पार्कों का व्यापक प्रचार करने का निर्देश दिया गया।
ग्वालियर में लगभग ₹2 लाख करोड़ निवेश वाली इकाइयों का इस माह के अंत तक भूमिपूजन होगा।
फूड पार्क और कुटीर उद्योगों को MSME से जोड़कर उन्हें संगठित करने पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दो वर्ष में प्रदेश ने एमएसएमई और स्टार्टअप के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। इस अवधि में प्रदेश में कई लाख करोड़ का निवेश आकर्षित हुआ है, साथ ही पुरानी और लंबित मांगों को भी पूरा किया गया है। विभाग ने एमएसएमई इकाइयों को ₹2,780 करोड़ की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई है, जिसमें वर्ष 2019 से लंबित प्रोत्साहन राशि का पूरा भुगतान शामिल है, जिसे मुख्यमंत्री ने एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने विभाग को निर्देश दिया कि इन उपलब्धियों का मीडिया को मौके पर निरीक्षण कराया जाए, ताकि निवेश और रोजगार सृजन के कार्य पूरे देश में प्रचारित हो सकें।
समीक्षा बैठक में बताया गया कि विभाग ने नीतिगत सुधारों के तहत एमएसएमई एवं स्टार्टअप के लिए नई नीतियाँ लागू की हैं। प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने के लिए भू-आवंटन एवं अन्य सभी प्रक्रियाओं को फेसलेस ऑनलाइन माध्यम से समयबद्ध सेवा के रूप में लागू किया गया है। औद्योगिक अधोसंरचना के विकास में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जहाँ 13 औद्योगिक क्षेत्रों का निर्माण पूरा हुआ है और 14 नए औद्योगिक क्षेत्रों को स्वीकृति मिली है। नवाचार को बढ़ावा देते हुए, विभाग द्वारा पहली बार गोविंदपुरा, भोपाल में फ्लैटेड इंडस्ट्रियल पार्क का विकास किया गया है।
वित्तीय समावेशन और युवा उद्यमिता को मजबूती देने के उद्देश्य से, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 15,838 युवाओं को लाभान्वित किया गया है और उन्हें ₹1,087.27 करोड़ की ऋण राशि वितरित की गई है। इसके अलावा, साख योजना के अंतर्गत वितरण की गई राशि में भी पिछले दो वर्षों की तुलना में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। विलंबित भुगतान के निराकरण के लिए एमएसएमई फेसिलिटेशन काउंसिल ने 439 प्रकरणों का निराकरण किया और सुनवाई पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की।
समीक्षा के दौरान यह भी बताया गया कि प्रदेश में 4.51 लाख विनिर्माण उद्यम और 6,340 से अधिक स्टार्टअप्स सक्रिय हैं। पिछले दो वर्षों में 2 लाख से अधिक विनिर्माण इकाइयाँ पंजीकृत हुई हैं। ग्वालियर स्टोन और छतरपुर वुडन फर्नीचर को दिसंबर 2025 में जीआई टैग प्राप्त हुआ है, जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान मिली है। आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया कि 81 विधानसभा क्षेत्रों में नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास होगा और स्टार्टअप्स की संख्या को 12,000 से अधिक करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंत में सभी विभागों को एमएसएमई और स्टार्टअप क्षेत्र को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के स्तर तक ले जाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर बल दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।