मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार! सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री के. राममोहन नायडू ने भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना और रीवा-कोलकाता नई उड़ानों का किया शुभारंभ। जानिए किराए, नए एयरपोर्ट और एयर एंबुलेंस से जुड़ी पूरी जानकारी।

MP में हवाई सेवाओं का विस्तार
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में रविवार का दिन हवाई कनेक्टिविटी के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने राजा भोज एयरपोर्ट से कई महत्वपूर्ण नई विमान सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ किया। इस बड़े कदम से विंध्य क्षेत्र और बिहार के बीच सीधा हवाई संपर्क स्थापित हो गया है, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार को नई रफ्तार मिलेगी।
भोपाल से रीवा (विंध्य क्षेत्र को राजधानी से सीधा जोड़ा गया)
भोपाल से पटना (बिहार के लिए आसान पहुँच)
रीवा से कोलकाता (पूर्वी भारत के लिए सीधा संपर्क)
जबलपुर से कोलकाता (यात्रियों के लिए एक और सुविधाजनक विकल्प)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर खुशी जताते हुए कहा कि जब वे पर्यटन निगम के अध्यक्ष थे, तब से भोपाल-रीवा हवाई सेवा शुरू करने के प्रयास चल रहे थे। अब नियमित उड़ान शुरू होने से विंध्य क्षेत्र का सीधा जुड़ाव राजधानी भोपाल से हो गया है।
रीवा से भोपाल: किराया लगभग 2,700 रुपए से शुरू होगा और इसे अधिकतम 3,500 रुपए तक कैप (सीमित) किया गया है।
रीवा से कोलकाता: इस मार्ग पर किराया करीब 3,700 रुपए से शुरू होकर अधिकतम 5,000 रुपए तक रहेगा।
सरकार का मानना है कि किफायती किराए के चलते अब आम नागरिक भी आसानी से विमान यात्रा का आनंद उठा सकेंगे।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के एविएशन सेक्टर में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि 'उड़े देश का आम नागरिक' (UDAN) योजना के माध्यम से हवाई यात्रा को चुनिंदा लोगों तक सीमित न रखकर आम जनता तक पहुँचाया गया है। देश में करीब 90 नए एयरपोर्ट विकसित किए गए हैं, जबकि एयरक्राफ्ट बेड़े और यात्रियों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री ने एमपी सरकार की एविएशन पॉलिसी की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र अगर एक कदम आगे चलता है, तो मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार दो कदम आगे बढ़ती है। यही 'डबल इंजन' सरकार की ताकत है।

विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता छोटे शहरों और दूरदराज के अंचलों को विमानन नक्शे पर लाना है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 4 जुलाई को शुरू किया गया मॉडिफाइड उड़ान कार्यक्रम अगले 10 वर्षों (यानि 2036 तक) तक जारी रहेगा। मध्य प्रदेश में उपलब्ध एयरस्ट्रिप्स और एयरपोर्ट्स के आधार पर नए क्षेत्रों को चिह्नित कर उन्हें हवाई नेटवर्क से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया कि प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी का दायरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि दतिया, सतना और रीवा में हवाई सेवाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। उज्जैन और शिवपुरी के लिए नए एयरपोर्ट को मंजूरी मिल चुकी है। कुल मिलाकर प्रदेश के लिए पांच नए एयरपोर्ट की स्वीकृति मिली है, जिससे आने वाले समय में मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से हवाई मार्ग से जुड़ जाएंगे।
घरेलू उड़ानों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी फोकस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इंदौर से अबूधाबी की उड़ान पहले से संचालित हो रही है। अब भोपाल से अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए काम चल रहा है और करीब दो महीने बाद भोपाल से शारजाह की सीधी उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को दिल्ली या मुंबई जैसे महानगरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।