दमोह के महुआखेड़ा गांव में जमीन विवाद के चलते एक महिला ने अपने 3 साल के भतीजे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बड़ी मां राजकुमारी लोधी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है।

दमोह में शर्मसार हुई रिश्तों की मर्यादा
बड़ी मां ने ले ली तीन साल के मासूम की जान
पुलिस ने किया खुलासा, जुर्म कबूला मां ने
दमोह: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने रिश्तों की मर्यादा और ममता को शर्मसार कर दिया है। जहाँ एक ओर दुनिया मातृ दिवस मना रही थी, वहीं दमोह के महुआखेड़ा गांव में एक 'बड़ी मां' ने अपने ही तीन साल के भतीजे की जमीन विवाद के चलते जान ले ली। पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
घटना तेजगढ़ थाना क्षेत्र के इमलिया चौकी के अंतर्गत आने वाले महुआखेड़ा गांव की है। शुक्रवार दोपहर तीन वर्षीय अनिरुद्ध सिंह लोधी अपने घर के आंगन में खेल रहा था, तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। मासूम के अपहरण की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और रात भर डॉग स्क्वॉड, एसडीआरएफ और भारी पुलिस बल के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यहाँ तक कि संदेह होने पर गांव के एक कुएं का पानी भी खाली कराया गया, मगर अनिरुद्ध का कहीं पता नहीं चला।
शनिवार दोपहर को घर से महज 50 मीटर की दूरी पर एक खेत में रखे भूसे के ढेर पर मासूम का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान और सिर कुचला हुआ होने के कारण हत्या की आशंका पुख्ता हो गई। सूचना मिलते ही एसपी आनंद कलादगी सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पुलिस को परिवार के ही कुछ सदस्यों पर संदेह हुआ। जब पुलिस ने बारीकी से पूछताछ शुरू की, तो बच्चे की बड़ी मां राजकुमारी लोधी के बयानों में विरोधाभास मिला, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि आरोपी राजकुमारी लोधी ने बड़ी ही क्रूरता से इस वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में सामने आया कि महिला ने पहले मासूम को जहर देकर मारने की कोशिश की थी। जब बच्चा तड़पने लगा, तो उसने अपने हाथों से उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने और पहचान छिपाने के उद्देश्य से आरोपी महिला ने मासूम के सिर पर पत्थर से भी वार किया। हत्या के बाद रात के अंधेरे में शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया ताकि मामला सामान्य अपहरण का लगे।
इस सनसनीखेज हत्याकांड के पीछे की मुख्य वजह पारिवारिक जमीन विवाद निकलकर सामने आई है। आरोपी महिला और अनिरुद्ध के पिता के बीच लंबे समय से पैतृक जमीन को लेकर तनातनी चल रही थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी ने मासूम बच्चे को निशाना बनाया। पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित पहलुओं और किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच कर रही है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि इस मामले में किसी पुलिस कर्मचारी की ओर से लापरवाही पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तीन साल के मासूम अनिरुद्ध की मौत की खबर ने पूरे महुआखेड़ा गांव को झकझोर कर रख दिया है। जिस बच्चे की किलकारियों से घर गूंजता था, वहां अब केवल मातम का सन्नाटा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी महिला के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाकर उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के जघन्य अपराध की पुनरावृत्ति न हो।
यह भी पढ़े...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।