मध्य प्रदेश नर्सिंग घोटाले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच ने GNM प्रथम वर्ष के रिजल्ट पर रोक लगाते हुए नर्सिंग काउंसिल से कॉलेजों के संसाधनों की पूरी रिपोर्ट मांगी है।

जबलपुर।
मध्य प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाले को लेकर आज हाईकोर्ट में एक महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने स्पष्ट किया कि जब तक कॉलेजों की पात्रता और संसाधनों की स्थिति साफ नहीं हो जाती, तब तक परीक्षा परिणाम जारी करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने सत्र 2022-23 के GNM प्रथम वर्ष के लगभग 30,000 छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए आवेदन पेश किया था। हालांकि, कोर्ट ने काउंसिल के इस रवैये पर मौखिक रूप से कड़ी नाराजगी जताई।
हाईकोर्ट ने काउंसिल से पूछे ये तीखे सवाल:
जिन छात्रों के परिणाम जारी होने हैं, क्या उनके कॉलेजों के पास पर्याप्त भवन, लैब, लाइब्रेरी और फैकल्टी है?
क्या जांच में अपात्र पाए गए कॉलेजों के छात्रों को नियमानुसार पात्र संस्थानों में ट्रांसफर किया गया है?
बगैर संसाधनों वाले कॉलेजों के परिणाम जारी करने की जल्दबाजी क्यों की जा रही है?
लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट विशाल बघेल की ओर से कोर्ट में सिलसिलेवार तथ्य पेश किए गए। याचिकाकर्ता ने बताया कि प्रदेश में सैंकड़ों कॉलेज ऐसे हैं जिन्हें बिना किसी इंफ्रास्ट्रक्चर के मान्यता दे दी गई। कोर्ट को यह भी बताया गया कि हाईकोर्ट के पिछले आदेशों के बावजूद अपात्र कॉलेजों के छात्रों को सही संस्थानों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है और न ही दोषी अधिकारियों पर कोई सख्त कार्रवाई हुई है।
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि:
"जब तक नर्सिंग काउंसिल प्रत्येक कॉलेज और छात्र की स्थिति पर विस्तृत जानकारी पेश नहीं करती, तब तक रिजल्ट पर लगी रोक नहीं हटेगी। मापदंडों को पूरा न करने वाले कॉलेजों के छात्रों का पहले पात्र कॉलेजों में माइग्रेशन सुनिश्चित किया जाए।"
इस मामले की अगली सुनवाई अब 24 अप्रैल को तय की गई है।
यह भी पढ़ें..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।