मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।

मध्य प्रदेश में पटवारियों का आंदोलन लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। सरकार द्वारा की गई कार्रवाई और निलंबन के बावजूद पटवारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। शुक्रवार की सुबह प्रांतीय पटवारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात कर अपनी प्रमुख समस्याओं और मांगों को उनके सामने रखा।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ हुई इस अहम बैठक में प्रांतीय पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्विन सैनी और मप्र पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
संघ के नेताओं ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को उचित और सही माना है। बैठक में हुई चर्चा के आधार पर मांगों के सुधार से संबंधित एक नोटशीट मुख्य सचिव (CS) को भेज दी गई है, जिस पर प्रशासनिक स्तर पर विचार-विमर्श जारी है।
पटवारी संघ के प्रतिनिधियों ने दो टूक शब्दों में कहा है कि सरकार द्वारा उनके साथियों पर की गई बर्खास्तगी और निलंबन की दंडात्मक कार्रवाई को पूरी तरह वापस लिया जाना चाहिए। संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक प्रदेश का कोई भी पटवारी काम पर वापस नहीं लौटेगा। साथ ही, संघ ने सभी जिला स्तर के पटवारियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह के दबाव में न आएं, धैर्य बनाए रखें और एकजुट होकर अपनी एकता का परिचय दें।
राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को 'स्वामित्व योजना' की शुरुआत की थी। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेशभर की आबादी भूमि पर काबिज करीब 50 लाख हितग्राहियों को मुफ्त रजिस्ट्री वितरित करना था।
सरकार ने इस बड़े लक्ष्य को महज एक महीने के भीतर पूरा करने की योजना बनाई थी। हालांकि, तय समयसीमा पूरी होने में अब केवल आठ दिन बाकी हैं, लेकिन प्रशासनिक सुस्ती और पटवारियों के असहयोग के कारण अब तक एक भी रजिस्ट्री का काम पूरा नहीं किया जा सका है।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह