×

एमपी राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी गांजा तस्करी में गिरफ्तार, जेल भेजा गया

मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को सतना पुलिस ने 46 किलोग्राम गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। इससे पहले मंत्री का बहनोई भी इसी आरोप में पकड़ा गया था।

By: Ajay Tiwari

Dec 08, 20256:11 PM

view10

view0

एमपी राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी गांजा तस्करी में गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    सतना: स्टार समाचार वेब

    मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के परिवार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सतना पुलिस ने सोमवार को राज्यमंत्री के भाई अनिल बागरी को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अनिल बागरी और उसके एक साथी के पास से पुलिस ने 46 किलोग्राम गांजे की बड़ी खेप बरामद की है।

    गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़े गए

    पुलिस के अनुसार, अनिल बागरी (पिता जय प्रताप बागरी, निवासी भरहुत नगर हरदुआ) अपने साथी पंकज सिंह (पिता सतेंद्र सिंह, निवासी मतहा) के साथ कार नंबर एमएच 49 बीबी 9699 में गांजे की खेप को ठिकाने लगाने जा रहे थे, तभी उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।

    फरार आरोपी, जिसका नाम पहले भी आया

    इस मामले में एक अन्य आरोपी शैलेंद्र सिंह (पिता सुरेंद्र सिंह, निवासी विराट नगर) फरार है। पुलिस के मुताबिक, शैलेंद्र सिंह रिश्ते में अनिल बागरी का बहनोई है। गौरतलब है कि शैलेंद्र सिंह का नाम पहले भी गांजा तस्करी के मामले में आ चुका है। उसे बीते 3 दिसंबर को उत्तर प्रदेश की बांदा पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था और वह वर्तमान में बांदा जेल में बंद है। इस नए मामले में शैलेंद्र को फरार दिखाया गया है। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के परिवार के दो सदस्यों का गांजा तस्करी जैसे गंभीर आरोप में नाम आना, राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

    COMMENTS (0)

    RELATED POST

    फाइटर जेट की गर्जना, एनसीसी दफ्तर की फॉल सीलिंग गिरी, खिड़की के कांच टूटे

    फाइटर जेट की गर्जना, एनसीसी दफ्तर की फॉल सीलिंग गिरी, खिड़की के कांच टूटे

    रीवा में फाइटर जेट की तेज गर्जना से एनसीसी दफ्तर की फॉल सीलिंग गिर गई और खिड़कियों के कांच टूट गए। पुलिस ने धमाके को अफवाह बताया, जबकि ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

    Loading...

    Mar 19, 20268:23 PM

    पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बर्खास्त पटवारी भी शामिल

    पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बर्खास्त पटवारी भी शामिल

    रीवा में गश्त के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक बर्खास्त पटवारी भी शामिल है। पुलिस ने जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

    Loading...

    Mar 19, 20268:20 PM

    एलसीसी कंपनी की मनमानी से बाणसागर नहर क्षतिग्रस्त, किसानों पर संकट गहराया

    एलसीसी कंपनी की मनमानी से बाणसागर नहर क्षतिग्रस्त, किसानों पर संकट गहराया

    सीधी जिले में एलसीसी कंपनी द्वारा नल-जल योजना के तहत बिना अनुमति नहर खुदाई से बाणसागर नहर क्षतिग्रस्त हुई। जल संसाधन और जल निगम आमने-सामने, किसानों की सिंचाई पर संकट गहराया।

    Loading...

    Mar 19, 20268:14 PM

    करोड़ों टैक्स बकाया, सिंगरौली निगम बेबस, रसूखदारों पर कार्रवाई अब तक नहीं

    करोड़ों टैक्स बकाया, सिंगरौली निगम बेबस, रसूखदारों पर कार्रवाई अब तक नहीं

    सिंगरौली नगर निगम में करोड़ों रुपये का संपत्ति कर बकाया है, लेकिन बड़े बकायादारों पर सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। नोटिस जारी कर औपचारिकता निभाई जा रही, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

    Loading...

    Mar 19, 20268:10 PM