MPPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 3 दिसंबर से mppsc.mp.gov.in पर उपलब्ध होंगे। जानें 14 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए डाउनलोड प्रक्रिया और केंद्र पर अनुमत/प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची।

एजुकेशन डेस्क. स्टार समाचार
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग की घोषणा के अनुसार, इस परीक्षा के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 3 दिसंबर से आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें, क्योंकि आयोग द्वारा डाक (पोस्ट) के माध्यम से कोई भी एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
एमपीपीएससी फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। परीक्षा का समय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सख्त सलाह दी गई है।
सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए 'Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करें।
स्क्रीन पर दिख रहे एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
परीक्षा केंद्र में केवल ई-प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड), वैध पहचान पत्र, पेन, और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी। यदि आवश्यक हो तो स्वयं का फोटोग्राफ भी ले जा सकते हैं।
हालांकि, आयोग ने कई वस्तुओं पर सख्त प्रतिबंध लगाया है। इनमें पेंसिल, रबर, शार्पनर, ब्लेड, स्केल, बैग, मोबाइल फोन, पेनड्राइव, कैलकुलेटर, किताब/नोट्स, चाबी, क्लचर, हेयर बक्कल, हैंड बैंड, बेल्ट, डिजिटल/स्मार्ट/एनालॉग घड़ी, पर्स/वॉलेट, टोपी, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, लाइटर, माचिस और हथियार शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अभ्यर्थियों को जूते और मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों के एनरोलमेंट रोकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को लगाई फटकार। जानिए पूरा मामला और कोर्ट के आदेश की मुख्य बातें।
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2027 की 10वीं और 12वीं मुख्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। जानिए पूरी तारीखें, समय, जरूरी निर्देश और परीक्षा केंद्र से जुड़े नियम।
सीबीएसई कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। छात्र DigiLocker पर जाकर अपना स्कोर और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 9124 पदों पर भर्ती निकाली है। जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
NEET PG 2026 की एग्जाम सिटी स्लिप आज 11 अगस्त को जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 30 अगस्त को होगी।
नीट-यूजी का परिणाम जारी होने के साथ ही मध्यप्रदेश में दाखिले की प्रक्रिया अब गति पकड़ने लगी है। वेटरनरी विवि ने स्नातक प्रवेश प्रक्रिया को समय पर पूरा कराने की कवायद तेज कर दी है। पिछले सत्र में काउंसलिंग प्रक्रिया लंबी खिंचने के कारण प्रवेश में देरी हुई थी, जिसका असर शैक्षणिक सत्र पर भी पड़ा था।
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की ई-अटेंडेंस के बाद अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति एजुकेशन पोर्टल 3.0 पर दर्ज होगी।
नीट-यूजी पेपर लीक केस में सीबीआई की चार्जशीट ने देश की परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई के मुताबिक, पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ था, बल्कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के अधिकृत विषय विशेषज्ञों ने अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल कर इसे बाहर पहुंचाया था।
देश में उच्च शिक्षा की साख को नुकसान पहुंचा रहे अवैध और फर्जी संस्थानों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिकंजा कस दिया है। यूजीसी ने देश भर में ऐसे 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की पहचान की है, जिनका सबसे बड़ा जाल दिल्ली और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने यह जानकारी साझा की।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। यहां जानें परीक्षा केंद्रों, समय-सारणी और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी।