99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। फिल्म निर्देशक संतोष डावखर की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।

फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि (Official Entry) की घोषणा कर दी है। इस बार प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को चुना गया है। चयन समिति के अध्यक्ष पी. शेषद्रि के अनुसार, इस साल इस रेस में कुल 33 शानदार फिल्मों पर विचार किया गया था। इनमें विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्में शामिल थीं, जिनमें 14 हिंदी, 4-4 मराठी, तेलुगु और गुजराती, 3 तमिल, 1 मलयालम, 1 नागामीज और एक मूक फिल्म शामिल थी। 'धुरंधर' और 'हनुमान अंश' जैसी चर्चित फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए 'गोंधल' ने यह बाजी मारी है।

संतोष डावखर द्वारा निर्देशित फिल्म 'गोंधल' के चयन से पूरी टीम में खुशी की लहर दौड़ गई है। निर्देशक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फिल्म के पोस्टर के साथ एक उत्साहवर्धक पोस्ट साझा किया। फिल्म जगत के जानकारों का मानना है कि यह फिल्म अपनी अनूठी कहानी और प्रस्तुतिकरण के दम पर ऑस्कर मंच पर भारत का नाम रोशन करने की पूरी क्षमता रखती है।
इतिहास पर नजर डालें तो 'गोंधल' ऑस्कर के लिए आधिकारिक तौर पर चुनी जाने वाली चौथी मराठी फिल्म बन गई है। इससे पहले साल 2005 में 'श्वास', 2009 में 'हरिश्चंद्राची फैक्ट्री' और 2015 में 'कोर्ट' जैसी मराठी फिल्मों को यह गौरव प्राप्त हो चुका है। हालांकि, अब तक भारत की कोई भी फिल्म 'बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म' की श्रेणी में विजेता नहीं बन पाई है, लेकिन 'मदर इंडिया', 'सलाम बॉम्बे' और 'लगान' जैसी फिल्मों को इस कैटेगरी में नॉमिनेशन जरूर मिल चुका है।
गौरलौब है कि 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भारत की तरफ से नीरज घायवान की फिल्म 'होमबाउंड' को भेजा गया था, जो अंतिम नॉमिनेशन में जगह बनाने से चूक गई थी। अब सबकी निगाहें 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स पर टिकी हैं, जिनका आयोजन आगामी रविवार, 14 मार्च 2027 को किया जाएगा। देखना यह होगा कि क्या 'गोंधल' इस बार ऑस्कर के फाइनल मुकाबले तक पहुंचकर इतिहास रच पाती है या नहीं।
सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का मुंबई में ट्रेलर लॉन्च हुआ। सलमान ने सेंसर बोर्ड के विवाद, स्क्रिप्ट रीराइट और सरकारी दबाव की खबरों को खारिज करते हुए फिल्म से जुड़ी खास बातें शेयर कीं।
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है। बरेली के प्रमुख धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने को शरिया के खिलाफ बताते हुए फतवा जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।
सुनील लहरी ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर, कास्टिंग और वीएफएक्स पर अपनी बेबाक राय रखी है। जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा।
अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने FRRO द्वारा जारी 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ 2 नवंबर 2026 तक अंतरिम राहत दी है। जानिए क्या है 10 अक्टूबर के प्रदर्शन और OCI कार्ड से जुड़ा पूरा मामला।
ए.आर. रहमान ने नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' के संगीत और मेकिंग पर खुलकर बात की है। जानें फिल्म के म्यूजिक, 3.5 साल की मेहनत और रिलीज से जुड़ी खास बातें।
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों का मुख्य निशाना आमिर खान थे, लेकिन बांद्रा में 3 बार रेकी और कड़ी सुरक्षा के चलते प्लान बदलकर टाइगर श्रॉफ को टारगेट किया गया।
इन दिनों बॉक्स आफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ रजनीकांत की जेलर 2 ने अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा, तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर ने पहले वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी।
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्टिंग की कमान संभाली। मैरी कॉम कम वोट्स के चलते शो से बाहर हो गईं, जिससे आम्रपाली दुबे इमोशनल हो गईं। वहीं, मनीष गोयल को भी झटका लगा और काश्वी हीरानंदानी ने स्काउट-लव की क्लास लगाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह