सतना में एमएसटी लेकर यात्री एसी और स्लीपर कोच में कर रहे सफर, आरक्षित यात्रियों को हो रही परेशानी, रेलवे और आरपीएफ ने एक माह का विशेष जांच अभियान शुरू किया

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
ट्रेनों के एसी कोच में एमएसटी (मंथली सीजन टिकट) लेकर अप-डाउन करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या अब आम यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। नियमों की अनदेखी कर ये यात्री जनरल कोच की बजाय स्लीपर और एसी कोच में सफर कर रहे हैं, जिससे सीट को लेकर विवाद की स्थिति भी बन रही है। लेकिन अब स्थिति को गंभीरता से लेते हुए रेलवे के वाणिज्य विभाग और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। यह अभियान एक माह तक लगातार चलाया जाएगा। इसके तहत रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सघन टिकट जांच की प्लानिंग तैयार की गई है। अभियान के लिए 10 टिकट निरीक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों की टीम गठित की गई है, जो नियमित रूप से कार्रवाई करेगी।
ये है एमएसटी का नियम
रेलवे नियमों के अनुसार एमएसटी धारक केवल अनारक्षित (जनरल) कोच में यात्रा के पात्र होते हैं, लेकिन सुविधा और आराम के लिए बड़ी संख्या में अप-डाउनर्स स्लीपर और एसी कोच में प्रवेश कर जाते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में एसी कोच में इनकी संख्या अधिक देखी जा रही है, जिससे नियमित आरक्षित यात्रियों को सीट पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि सबसे ज्यादा अनियमित यात्री रीवा-आनंद विहार दिल्ली सुपरफास्ट एवं महाकौशल एक्सप्रेस में बताए जाते हैं।
ये सेक्शन रडार में
जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत सतना-मैहर-कटनी एवं जबलपर स्टेशन तक तो वहीं सतना से मानकिपुर के बीच रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे टीम सुबह और शाम के समय इन रूटों पर विशेष निगरानी और जांच अभियान रेलवे चलाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।