एकता कपूर के शो 'नागिन 7' में हुई बड़ी तकनीकी लापरवाही। बिना एडिटिंग के ही टेलीकास्ट हुआ नीली स्क्रीन वाला सीन, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ रहा है मजाक।

एंटरटैंमेंट डेस्क। स्टार समाचा वेब
एकता कपूर की मशहूर फ्रेंचाइजी 'नागिन' का सातवां सीजन (Naagin 7) शुरू होते ही विवादों और ट्रोलिंग के घेरे में आ गया है। हालिया एपिसोड में एक ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसने मेकर्स की गंभीरता और प्रोडक्शन क्वालिटी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महत्वपूर्ण सीन के पीछे से 'ब्लू स्क्रीन' (Croma Key) को हटाना ही भूल गए।
शो के एक ड्रामेटिक सीन के दौरान, जहाँ कलाकारों को किसी काल्पनिक या भव्य बैकग्राउंड के सामने दिखना था, वहां एडिटिंग टीम दृश्य में VFX (विजुअल इफेक्ट्स) डालना भूल गई। दर्शक यह देखकर दंग रह गए कि पर्दे पर कलाकार तो दिख रहे हैं, लेकिन उनके पीछे की पूरी दीवार नीली स्क्रीन (Blue Screen) के रूप में साफ नजर आ रही है। आमतौर पर इस नीली या हरी स्क्रीन का उपयोग पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान ग्राफिक्स लगाने के लिए किया जाता है, लेकिन यहाँ इसे हटाए बिना ही एपिसोड को नेशनल टीवी पर प्रसारित कर दिया गया।
जैसे ही यह चूक दर्शकों की नजर में आई, इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। फैंस एकता कपूर और उनकी प्रोडक्शन टीम 'बालाजी टेलीफिल्म्स' को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि इतने बड़े बजट के शो में इस तरह की 'नौसिखिया' गलती कैसे संभव है? कुछ लोगों ने इसे "अब तक का सबसे बड़ा VFX ब्लंडर" करार दिया है। एक्स (ट्विटर) पर लोग लिख रहे हैं कि "शायद नागिन ने इस बार एडिटर को ही डस लिया है।"
इस बड़ी लापरवाही पर फिलहाल एकता कपूर या चैनल की ओर से कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो प्रोडक्शन हाउस में इस 'ब्लंडर' को लेकर काफी नाराजगी है। खबरों के अनुसार, इंटरनल टीम इस बात की जांच कर रही है कि फाइनल क्वालिटी चेक (QC) के दौरान यह गलती पकड़ी क्यों नहीं गई। यह पहली बार नहीं है जब टीवी शोज में ऐसी गलतियां हुई हों, लेकिन 'नागिन' जैसे कल्ट ब्रांड के साथ ऐसी चूक होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।