नागौद नगर पंचायत वार्ड-13 उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार मुस्ताक अहमद ने कांग्रेस प्रत्याशी को 67 मतों से हराया। भाजपा तीसरे स्थान पर रही। परिणाम ने स्थानीय राजनीति और दलों की चुनावी रणनीति पर नए सवाल खड़े किए हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार
जिले की नागौद नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक- 13 में हुए उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार मुस्ताक अहमद पार्षद निर्वाचित हुए हैं, उन्होने कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद सोहराब को 67 मतों से पराजित किया है। भाजपा उम्मीदवार वंशरूप तिवारी यहां तीसरे स्थान पर रहे। नागौद में भाजपा के नागेन्द्र सिंह वर्तमान समय पर विधायक हैं और वे प्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, ऐसे में उपचुनाव का परिणाम एक तरह से भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
बताया जाता है कि वार्ड क्रमांक- 13 के लिए हुए उपचुनाव में 1635 में से 1184 मतदाताओं ने अपने - अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। गुरूवार को सामनें आए नतीजों में मतदाताओं ने प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा- कांग्रेस को दरकिनार कर निर्दलीय प्रत्याशी पर अपना भरोसा जताया है। नागौद के मतदाताओं के द्वारा दलों से ऊपर उठ कर एक निर्दलीय प्रत्याशी के प्रति विश्वास जताना आगामी निकाय चुनावों के लिए एक बड़ा राजनीतिक संकेत हो सकता है।
दो बार से लगातार जीत रहा बागी
नगर पंचायत नागौद का वार्ड क्रमांक -13 कांग्रेस का गढ़ रहा है, पर पिछले दो चुनाव से उसे पराजय मिल रही है, सबसे बड़ी बात यह है कि पार्टी को पराजित करने वाला हर बार कांग्रेसी ही है। 2022 में हुए निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस से मोहम्मद सोहराब ने पार्षद का टिकट मांगा था पर पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दी और वे बागी होकर मैदान में उतर गए और भाजपा- कांग्रेस के उम्मीदवार को हराते हुए विजय पाई। इस बार भी उपचुनाव में मुस्ताक अहमद ने कांग्रेस से टिकट मांगी पर पार्टी ने वार्ड के पूर्व पार्षद मोहम्मद सोहराब पर भरोसा जाताया और मुस्ताक निर्दलीय मैदान में उतर गए, जनता ने एक बार फिर से वार्ड में भाजपा- कांग्रेस को दरकिनार करते हुए निर्दलीय पर भरोसा जताया।
सामने आई कमजोर रणनीति
बूथ मैनेजमेंट और चुनाव प्रबंधन में माहिर माने जाने वाली भाजपा की चुनावी रणनीति नगर पंचायत के उपचुनाव में पूरी तरह से बिखरी - बिखरी नजर आई। अभी भले ही नगरीय निकाय चुनाव को करीब एक साल का समय हो लेकिन इतने बड़े ताम- झाम के बावजूद उपचुनाव में पराजय और पार्टी के उम्मीदवार का तीसरे स्थान पर रहना भाजपा के लिए कतई शुभ संकेत नहीं है, वे भी तब,जब कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे पूर्व विधायक स्वर्गीय यादवेन्द्र सिंह का परिवार वर्तमान समय में भाजपा के साथ है और इस दौरान उपचुनाव ही सही,यह पहला चुनाव है।
भाजपा तीसरे स्थान पर ही खुश
देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, नगर पंचायत नागौद में भाजपा की अध्यक्ष हैं फिर भी एक अदना सा वार्ड का उपचुनाव भाजपा नहीं जीत पाई और भाजपा के कुछ नेता सिर्फ इस बात से खुश हैं कि वार्ड में उनका वोट बढ़ा है,..अब सवाल यह उठता है कि क्या भाजपा वार्ड क्रमांक -13 में जीतने के लिए नहीं सिर्फ वोट बढ़ाने के लिए चुनाव लड़ रही थी? अगर सिर्फ वोट बढ़ाने का ही उद्देश्य था तो फिर चुनाव जीतने के लिए वर्तमान और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्षों समेत पार्टी के अन्य नेताओं को जिम्मेदारियां क्यों दी गई थी? सतना से नेता चुनावी रणनीति बनाने बार- बार नागौद क्यों जा रहे थे? ऐसा भी नहीं की पार्टी ने जिसे उम्मीदवार बनाया था वह कोई नौसिखिया था, भाजपा उम्मीदवार रहे वंशरूप तिवारी राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं वे नगर पंचायत नागौद में दो बार अलग- अलग वार्डों से पार्षद रह चुके हैं। श्री तिवारी वार्ड क्रमांक- 9 और 10 का पूर्व में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। मूलत: वार्ड क्रमांक - 10 के रहवासी श्री तिवारी को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर विरोध के स्वर उठे थे। उप चुनाव में किसी दूसरे वार्ड के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर आपत्ति कुछ नेताओं ने दर्ज कराई थी पर उसे दरकिनार कर दिया गया।
जानकारी छिपाने पर शून्य हुआ था निर्वाचन
वार्ड क्रमांक - 13 में पार्षद का निर्वाचन शुन्य होने के बाद चुनाव कराया गया था। बताया जाता है कि वार्ड के निर्दलीय पार्षद मोहम्मद सोहराब ने चुनाव के दौरान शपथ पत्र में गलत जानकारियां दी थी, जिसके खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार रहे मो. नफीस ने नागौद न्यायालय में एक याचिका दायर की थी, जिस पर नागौद न्यायालय ने सोहराब का निर्वाचन रद्द कर मो. नफीस को पार्षद घोषित कर दिया। इस फैसले के खिलाफ मोहम्मद सोहराब हाईकोर्ट चले गए जहां से निर्वाचन ही शून्य हो गया और वार्ड में दोबारा चुनाव कराया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।