मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कुशवाह समाज पर दिए गए 'गुलाटी' वाले बयान पर भारी विवाद और विरोध के बाद, उन्होंने पत्र जारी कर अपने शब्द वापस लिए और समाज से माफी मांगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर अपने एक विवादित बयान के चलते चौतरफा घिर गए हैं। मुरैना में एक निजी कार्यक्रम के दौरान कुशवाह समाज को लेकर दिए गए उनके बयान ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद समाज में भारी आक्रोश फैल गया। बढ़ते विरोध और राजनीतिक दबाव के बीच तोमर को आधिकारिक तौर पर पत्र जारी कर अपने शब्द वापस लेने पड़े और सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करना पड़ा।
यह पूरा विवाद तीन दिन पहले मुरैना के शिवनगर स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह के निवास पर आयोजित एक अभिनंदन समारोह के दौरान शुरू हुआ था। इस पारिवारिक और संगठनात्मक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने एक ऐसा बयान दिया जो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
तोमर ने अपने संबोधन में कहा था कि
- "भाजपा हमेशा समाज के प्रति समर्पित रही, पर कुशवाह समाज बीच-बीच में इधर-उधर गुलाटी मारता रहा, इसलिए उसकी विश्वसनीयता खंडित हुई।" इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के पूर्व नेता कालीचरण का उदाहरण देते हुए कहा कि जो कार्यकर्ता निष्ठावान रहकर पार्टी में अपना 'खूंटा गाड़कर' रखता है, संगठन उसी का सम्मान करता है और उसे टिकट देता है।
विधानसभा अध्यक्ष का यह बयान सामने आते ही कुशवाह समाज में नाराजगी की लहर दौड़ गई। समाज के लोगों ने इसे पूरे समुदाय का अपमान बताते हुए तीखी निंदा शुरू कर दी। जौरा से पूर्व कांग्रेस विधायक सोनेराम कुशवाह ने कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि कुशवाह समाज के कुछ लोग भाजपा के दलाल हो सकते हैं, लेकिन पूरा समाज नहीं। उन्होंने दो टूक कहा कि समाज को भाजपा से किसी भी प्रकार के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। अखंड भारत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामसिया कुशवाह ने भी इस बयान की सार्वजनिक तौर पर कड़ी निंदा की और समाज के अपमान के खिलाफ आवाज उठाई। मामले को बढ़ता देख भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर का आशय पूरे कुशवाह समाज से नहीं था, बल्कि उनका संदेश केवल संगठन के भीतर सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए था।
विवाद के तूल पकड़ने और समाज की नाराजगी गहरी होने के बाद, नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने आधिकारिक लेटरहेड पर एक स्पष्टीकरण पत्र जारी किया।
अपने पत्र में उन्होंने लिखा:
"प्रिय कुशवाह समाज बन्धुओं, हम विगत दिनों भाजपा अध्यक्ष कमलेश कुशवाह के घर गए थे। यह पारिवारिक कार्यक्रम था और उसी माहौल में चर्चा हो रही थी। कुशवाह और हम लोग एक-दूसरे के पूरक हैं, इसी भाव से जीवनभर कुशवाह समाज का सम्मान करता रहा हूं और जीवनपर्यन्त करता रहूंगा। मैं अपमान करने की बात सपने में भी नहीं सोच सकता, यदि मेरे किसी शब्द से किसी समाज बन्धु को ठेस लगी है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं और आप लोगों को जो तकलीफ हुई है उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं।"
भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं और शिक्षकों के साथ आत्मीय संवाद किया। जानें उन्होंने क्या दिए सफलता के टिप्स और शिक्षा पर क्या कहा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, मध्य प्रदेश समाचार, डॉ. मोहन यादव, सामान्य प्रशासन विभाग, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, MP News, Jan Vishwas Abhiyan
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कुशवाह समाज पर दिए गए 'गुलाटी' वाले बयान पर भारी विवाद और विरोध के बाद, उन्होंने पत्र जारी कर अपने शब्द वापस लिए और समाज से माफी मांगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में 'संगठन सृजन अभियान' के तहत सभी प्रकोष्ठ और जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण मामले में मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने जांच समिति पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट के सभी स्टे आर्डर निरस्त कर दिए हैं।
रीवा के चोरहटा क्षेत्र में अवैध पत्थर लोड हाईवा की टक्कर से 13 वर्षीय छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की और अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई की मांग उठाई।
संजय दुबरी टाइगर रिजर्व की चर्चित बाघिन टी-29 लंबे समय से अपने पुराने क्षेत्र से गायब है। विशेषज्ञ इसे जंगलों में आग, मानवीय हस्तक्षेप और बदलते प्राकृतिक आवास से जोड़कर गंभीर चेतावनी मान रहे हैं।
सतना में सराफा कारोबारी के सूने घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए भोपाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 37.62 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।
सतना के अमकुई में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ हुई। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच तेज कर दी गई।
सतना और मैहर में सात अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे, योजनाओं की समीक्षा करेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह